scriptलोकसभा चुनाव 2019: चुनाव जीतने तांत्रिक मठ में किया भाजपा अध्यक्ष ने पूजन, देवी की शरण में कांग्रेस प्रत्याशी | election 2019: bjp congress leader tantra mantra for lok sabha 2019 | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव जीतने तांत्रिक मठ में किया भाजपा अध्यक्ष ने पूजन, देवी की शरण में कांग्रेस प्रत्याशी

locationजबलपुरPublished: Apr 06, 2019 10:32:58 am

Submitted by:

Lalit kostha

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव जीतने तांत्रिक मठ में किया भाजपा अध्यक्ष ने पूजन, देवी की शरण में कांग्रेस प्रत्याशी

election 2019: bjp congress leader tantra mantra for lok sabha 2019

election 2019: bjp congress leader tantra mantra for lok sabha 2019

Loksabha election 2019 madhya pradesh news
जबलपुर। शक्ति की उपासना शुरू हो गई है। शक्तिपीठ देवालयों में भी नेतागण भक्तिभाव से पूजन-अनुष्ठान कर रहे हैं। उनके समर्थक भी अनुष्ठान कराने के साथ ही मनोकामना कलश स्थापित करा रहे हैं। उम्मीदवार नामांकन भी शुभ मुहूर्त में दाखिल किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जहां एक तांत्रिक मठ में पूजन करने पहुंचे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा तंत्र सिद्ध करने वाली देवी की शरण में आशीर्वाद लेने पहुंचे।

news facts-

शुभ मुहूर्त में दाखिल करेंगे नामांकन
शक्ति की शरण में उम्मीदवार, पूजा और अनुष्ठान कर मांगा आशीर्वाद

सिंह आठ, तन्खा नौ को करेंगे नामांकन-
भाजपा के राकेश सिंह नवरात्र पर्व की तृतीया तिथि पर आठ अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस के विवेक कृष्ण तन्खा चतुर्थी नौ अप्रैल को समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।
बगलामुखी का पूजन-
राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक तन्खा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ सिविक सेंटर स्थित मां बगलामुखी सिद्ध पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगलामुखी का पूजन अर्चन कर अनुष्ठान किया।
त्रिपुर सुंदरी में पूजन- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उम्मीदवार राकेश सिंह ने दो दिन पहले कार्यकर्ताओं के साथ त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजन अर्चन किया। नवरात्रि के दौरान वे उमाघाट स्थित गुरु श्रीबाबश्री के आश्रम में उनकी आसंदी का पूजन करेंगे।
बाजनामठ में विशेष अनुष्ठान-
तांत्रिक मठ बाजनामठ में नवरात्रि के दौरान नेता गुप्त रूप से विशेष अनुष्ठान करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस मंदिर में जबलपुर संसदीय क्षेत्र के अलावा मंडला, दमोह संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों की ओर से भी पूजन-अनुष्ठान किया जाएगा। हालांकि, मंदिर से जुड़े पुजारियों ने बताया कि प्रत्याशियों की मांग के अनुसार मंदिर में पूजन को गुप्त रखा जाएगा।

 

समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे विकास : विवेक तन्खा
‘समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।’ ये बात लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक तन्खा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से चर्चा में कहीं। इससे पहले उन्होंने पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री लखन घनघोरिया के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत की। मंत्री घनघोरिया ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में पार्टी का जिताया, लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का समर्थन करें। तन्खा ने कहा कि युवा शक्ति ही परिवर्तन ला सकती है।

जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता और योजनाओं के बारे में बताएं : राकेश सिंह
‘कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर उपलब्धि बताना और सक्रियता के साथ चुनाव मैदान में उतरना है।’ ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा प्रत्याशी राकेश सिंह ने जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद् के अध्यक्ष व सदस्यों की बैठक को सम्बोधित करते हुए रानीताल स्थित कार्यालय में कहीं। उन्होंने कहा कि आप सभी के पास दोहरी जिम्मेदारी है क्योंकि आप पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ ही अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी हैं। कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक प्रभात साहू, सह संयोजक आशीष दुबे, जिला ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल, जिप अध्यक्ष मनोरमा पटैल शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो