जबलपुर

election 2019: लोक सभा से पहले यहां हो रहे चुनाव, मतदाताओं में गजब का उत्साह – देखें वीडियो

election 2019: लोक सभा से पहले यहां हो रहे चुनाव, मतदाताओं में गजब का उत्साह – देखें वीडियो
 

जबलपुरMar 18, 2019 / 03:05 pm

Lalit kostha

election 2019, voters ready to new government, Bhojpuri Holi DJ Remix 2019, Holi Special DJ Remix Song 2019

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत आज मतदान हो रहे हैं। मतदान सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक चलेगा। 19 मार्च को परिणाम आएंगे।

news facts-

हाईकोर्ट बार चुनाव : वकील कर रहे मतदान, मतपेटियों में बंद होगा 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,

मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश तिवारी, सहायक चुनाव अधिकारी अशोक तिवारी, राजेश सिंह चौहान, अनीता कैथवास, निशांत जैन व शशांक शुक्ला ने बताया कि कुल मतदाताओं की संख्या 2280 है। हाईकोर्ट बार के सिल्वर जुबली सभागार में सुबह 10.30 बजे से मतदान आरम्भ हो गया, जो शांतिपूर्वक चल रहा है। शाम 5.00 बजे तक मतदान होंगे।

ये हैं प्रत्याशी- अध्यक्ष पद पर संजय वर्मा, डीके जैन, रमन पटैल, उमाकांत शर्मा, उदयन तिवारी, प्रणय गुप्ता व महेश पांडे मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर परितोष त्रिवेदी, प्रशांत अवस्थी, नीलम गोयल, निर्मला नायक, सरिता चौरसिया, शंभूदयाल गुप्ता, राजेश तिवारी, गुलजार राजपूत, अनिरुद्ध पांडे, सचिव पद पर मनीष तिवारी, अमोद गुप्ता, ब्रजेश दुबे व रविन्द्रनाथ त्रिपाठी मैदान में हैं। सह सचिव पद पर पंकज तिवारी, धनंजय चतुर्वेदी व संतोष यादव, कोषाध्यक्ष पद पर ओपी अग्निहोत्री, सुशीला पालीवाल व आनंद चावला, पुस्तकालय सचिव पद पर प्रमेन्द्र सेन, प्रेमलता लोखंडे, रजनीश उपाध्याय, लवकुश मिश्रा व सूर्यप्रकाश पाठक मैदान में हैं। जबकि कार्यकारिणी पद के लिए सचिन पांडे, प्रियंका मिश्रा, संगीता नायडू, डॉ.वीरेन्द्र कुमार दुबे, योगेश सोनी, अजय शुक्ला, अमिताभ भारती, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी, अजितेश तिवारी, जितेन्द्र आर्या, यश सोनी, सरिता तिवारी, पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, सुनीता शर्मा, मनोज कुमार रजक व संदीप कुमार मिश्रा भाग्य आजमा रहे हैं।

Home / Jabalpur / election 2019: लोक सभा से पहले यहां हो रहे चुनाव, मतदाताओं में गजब का उत्साह – देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.