जांच कमेटी बैठी
मामले की जानकारी मिलते ही कुलसचिव ने मामले को संज्ञान में लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन और विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में जांच कमेटी की बैठक हुई। इसमें पेपर सेटर को नोटिस देने का निर्णय किया गया। यह भी जांज की जा रही है कि सम्बंधित प्रश्न सिलेबस के अनुरूप है या नहीं। पेपर सेटर को इसकी जानकारी थी या नहीं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी विवि के छात्रों के साथ शाम को कलेक्टर के पास पहुंचे। संगठन के सचिन रजक, अनुज प्रताप सिंह, दीपेश मिश्रा, लवदीप सिंह ने कहा, परीक्षा में भाजपा से जुड़ा सवाल पूछा जाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
मामले को तुरंत संज्ञान में लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पेपर सेटर को शोकॉज नोटिस दिया जा रहा है। उसे ब्लैक लिस्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है। सम्बंधित प्रश्न को हटा दिया गया है।
डॉ. कमलेश मिश्रा, कुलसचिव, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय
इस मामले में छात्रों ने शिकायत दी है। इसमें बीएएलएलबी तृतीय सेमेस्टर के पेपर में भाजपा से जुड़ा सवाल पूछा गया है। इस सम्बंध में परीक्षा नियंत्रक को नोटिस दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
नम: शिवाय अरजरिया, संयुक्त कलेक्टर