scriptकांग्रेस ढ़हा पाएगी भाजपा का गढ़ या फिर फिर होगी वापसी, देखें ऐसा हो सकता है गणित | Election results live today | Patrika News

कांग्रेस ढ़हा पाएगी भाजपा का गढ़ या फिर फिर होगी वापसी, देखें ऐसा हो सकता है गणित

locationजबलपुरPublished: May 22, 2019 09:03:14 pm

Submitted by:

virendra rajak

परिणाम आज

ये तय करेंगे राकेश सिंह, विवेक तन्खा की हार जीत, चूक हुई तो हर निश्चित!

ये तय करेंगे राकेश सिंह, विवेक तन्खा की हार जीत, चूक हुई तो हर निश्चित!

जबलपुर, पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस लोकसभा चुनाव में मतदान का ग्राफ काफी बढ़ा। इतना ही नहीं कुछ माह पूर्व हुए विधानसभा चुनावों के मुकाबले एक लाख अधिक मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक लाख मतदाताओं के बढ़े ग्राफ ने सभी राजनैतिक दलों और उनके प्रत्याशियों समेत पूरी की पूरी संस्कारधानी की धड़कने बढ़ाकर रखीं थीं। सभी अपने-अपने कयास लगा रहे थे। लेकिन आज इन कयादों को विराम लगेगा और यह फैसला होगा कि आखिर कौन होगा संस्कारधानी का सिरमौर।
पिछले चुनाव परिणाम-
वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव-
बीजेपी-567506-प्रतिशत 44.94
कांग्रेस-535673-प्रतिशत 42.42
वर्ष 2014-
राकेश सिंह बीजेपी-564609-प्रतिशत 56.34
विवेक तन्खा कांग्रेस-355970-प्रतिशत 35.52
वर्ष 2009-
राकेश सिंह बीजेपी-343922-प्रतिशत-54.29
रामेश्वर नीखरा कांग्रेस-237919-प्रतिशत 43.70
वर्ष 2004-
राकेश सिंह बीजेपी-311646-प्रतिशत 54.54
विश्वनाथ दुबे कांग्रेस-212115-प्रतिशत 37.12
वर्ष 1999-
जयश्री बनर्जी बीजेपी-300648-प्रतिशत 56.88
बाबू चंद्रमोहन कांग्रेस-190894-प्रतिशत 36.12
वर्ष 1998-
बाबूराव परांजपे बीजेपी-300584-प्रतिशत 46.86
डॉ. आलोक चंसौरिया कांग्रेस-216469-प्रतिशत 33.75
वर्ष 1996-
बाबूराव परांजपे बीजेपी-256621-प्रतिशत 49.09
श्रवण कुमार पटेल कांग्रेस-162941-प्रतिशत 31.17
वर्ष 1991-
श्रवण कुमार पटेल कांग्रेस-172149-प्रतिशत 44.20
बाबूराव परांजपे भाजपा-165427-प्रतिशत 42.47
साढ़े 12 लाख से अधिक थे मतदाता
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 19 हजार 114 मतदाता है। जिनमें से 12 लाख 61 हजार 438 मतदाताओं ने इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया। इनमें एक लाख नए युवा मतदाता शमिल हुए, जिन्होंने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। जिससे की मतदान का आंकड़ा 69.38 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो पिछले चुनावों की अपेक्षा सर्वाधिक रहा।
कांग्रेस ने ढ़हाया गढ़
विधानसभा चुनाव में सबसे सुरक्षित सीट मानी जा रही मध्य विधानसभा का गढ़ कांग्रेस ने ढहा दिया, वहीं पूर्व मंे रिकॉर्ड मत से जीत हासिल की। पश्चिम में भी यही स्थिति थीं, लेकिन क्या यही परिणाम कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा, यह देखने का विषय है।
बार-बार सिर्फ भाजपा
जबलपुर लोकसभा के पिछले सात चुनावों पर नजर दौड़ाई जाए, तो हर बार जबलपुर के मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में ही फैसला दिया। हर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को मिले मतों में दो से १५ प्रतिशत से भी ज्यादा का अंतर रहा, जो भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हुआ।
क्षेत्र-विधानसभा 2013-लोकसभा 2014-विधानसभा 2018-लोकसभा 2019
पाटन-166642-128270-182979-173746
बरगी-144763-125790-173609-165369
पूर्व-139285-120284-154356-148594
उत्तर-126431-131042-140845-148512
केंट-118938-112800-124196-126896
पश्चिम-134665-127956-152160-155446
पनागर-148746-135519-180921-181877
सिहोरा-131819-120471-156862-161687
पिछले लोकसभा से भी अधिक
वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के मतदान के आंकड़ो को देखें, तो इस लोकसभा चुनाव में विधानसभा वार भी मतदाताओं और मतदान के ग्राफ में बढ़ोत्तरी हुई है। सभी विधानसभाओं में मतदाताओं के ग्राफ में 10 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो