scriptकांग्रेस में टिकटों का घमासान, महिला कांग्रेस के खाते में मात्र एक टिकट, कई के अरमान पानी में गए | election ticket ruckus in Congress, mp local election 2022 | Patrika News

कांग्रेस में टिकटों का घमासान, महिला कांग्रेस के खाते में मात्र एक टिकट, कई के अरमान पानी में गए

locationजबलपुरPublished: Jun 18, 2022 10:48:56 am

Submitted by:

Lalit kostha

कांग्रेस में टिकटों का घमासान, महिला कांग्रेस के खाते में मात्र एक टिकट, कई के अरमान पानी में गए

congressmp.jpg

स्थानीय स्तर पर प्रत्याशी तय

जबलपुर। सिंगल नाम एक सप्ताह पहले तय करने वाली कांग्रेस की सूची लगातार विचार विमर्श के बाद शुक्रवार रात जारी हुई। सूची जारी होने के पहले ही पार्टी के सम्भावित उम्मीदवारों को नामांकन करने के निर्देश दे दिए थे, लेकिन आखरी दौर तक टिकट की उम्मीद लगाए कई चेहरों को अंतत: निराशा लगी। टिकट में स्थानीय विधायकों की सिफारिश की गई, लेकिन कई टिकटों के पार्टी प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था।

कांग्रेस में ङ्क्षसगल नाम तय, फिर भी फेरबदल

इसके बाद सूची में फेरबदल किया गया। पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि जीतने वाले उम्मीदवारों के साथ ही जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट दिया गया है। हालांकि, चेरीताल वार्ड में टिकट वितरण को लेकर असंतोष है। इसी तरह सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड में पार्टी की ओर से एक अन्य दावेदार को तैयारी करने कहा गया था। लेकिन, प्रदेश नेतृत्व ने किसी और को टिकट दिया। गोङ्क्षवद वल्लभ पंत वार्ड में भी कुछ समय पूर्व कांग्रेस में शामिल हुए उम्मीदवार को टिकट देने से असंतोष है।

महिला कांग्रेस में भी नाराजगी
अनारक्षित वार्डो में नेताओं की पत्नियों को टिकट देने से महिला कांग्रेस के उम्मीदवारों में नाराजगी है। पार्टी में मात्र एक वार्ड से ही महिला कांग्रेस नेत्री को टिकट दिया गया है।

दूसरे वार्ड के दावेदार को टिकट
पार्टी ने दावा किया था कि वार्ड परिवर्तित नहीं होगा। इसके बाद भी वार्ड परिवर्तित हुए। रांझी में भगत ङ्क्षसह वार्ड से चंद्रशेखर वार्ड निवासी राजकुमार सोनकर को वहीं सुदर्शन वार्ड निवासी सुमन रामदास को ईश्वरदास रोहाणी से टिकट दिया गया। पश्चिम विधानसभा से भी दो उम्मीदवारों को दूसरे वार्ड से टिकट दिया गया। कई टिकट काटे गए हैं।

नए चेहरों को मौका
कांग्रेस की टिकट में कई पुराने चेहरों के टिकट कट गए हैं। उधर कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इनमें युवा उम्मीदवारों की संख्या भी ज्यादा है।

राष्ट्रीय नेता के हस्तक्षेप के बाद टिकट बदला
कुछ टिकट ऐसे हैं जिनमें प्रदेश नेताओं के हस्तक्षेप के बाद टिकट बदला गया है। वार्ड क्रमांक 73 से स्थानीय कमेटी की अनुशंसा को दरकिनार कर दिया गया। एक प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेता की अनुशंसा पर टिकट दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो