scriptबिजली कंपनी के कर्मियों ने लगाए दांव, मची उठापटक | Electricity company personnel put bets, created trouble | Patrika News

बिजली कंपनी के कर्मियों ने लगाए दांव, मची उठापटक

locationजबलपुरPublished: Jan 14, 2020 07:38:49 pm

Submitted by:

virendra rajak

44वीं अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल कुश्ती प्रतियोगिता

mppmcl.jpg
जबलपुर.एमपी पावर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को 44वीं अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कम्पनी के प्रबंध संचालक पीएआर बेन्डे ने किया। अध्यक्षता परिषद के महासचिव एमपी चिंचोलकर ने की। प्रतियोगिता में देश की नौ स्टेट पावर यूटिलिटी के 150 से अधिक पहलवान भाग ले रहे हैं। इसके पहले राउंड में एमपी पावर मैनेजमैंट कम्पनी के चार पहलवान विनोद यादव, सपन मेहरा, मानवेन्द्र सिंह व जेपी गोस्वामी अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले राउंड में प्रवेश कर गए। जबकि, राजेश सोंधिया व संतोष द्विवेदी पराजित हो कर बाहर हो गए।
57 किलोग्राम भार वर्ग-
दिल्ली ट्रांसमिशन लिमिटेड के अशोक कुमार ने महाराष्ट्र वितरण के आकाश के लिभोरे को पहले राउंड में ही चित कर दिया। महाराष्ट्र जेनको के प्रकाश भोंसले ने एमपी पावर के राजेश सोंधिया को पहले राउंड में नॉक आउट कर दिया। हरियाणा पावर स्पोटर्स गु्रप के अजमेर ने महाराष्ट्र ट्रांस्को के एचजे मोमिन को अंकों के आधार पर परास्त किया।
61 किलोग्राम भार वर्ग-
नई दिल्ली पावर लिमिटेड के राहुल ने डीटीएल के मुकेश कुमार को कला जंग दांव मार कर पटकनी दी। महाराष्ट्र ट्रांस्को के राजेन्द्र लहामगे ने महाराष्ट्र जेनको के भारत कालम्बे और हरियाणा के सुरेश ने महाराष्ट्र वितरण के विनोद गायकवाड़ को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
65 किलोग्राम भार वर्ग-
महाराष्ट्र वितरण के राजकुमार वासुदेव ने उत्तरप्रदेश पावर कार्पोरेशन के धर्मेन्द्र सिंह को और हरियाणा के अशोक कुमार ने महाराष्ट्र ट्रांस्को के दीपशंकर माने को पराजित किया।
70 किलोग्राम भार वर्ग-
एमपी पावर के विनोद यादव ने महाराष्ट्र जेनको के मल्लेश कामले को साल तोड़ दांव से पहले राउंड में चित कर दिया। उत्तरप्रदेश के शिवधनी ने महाराष्ट्र ट्रांस्को के गौरव राव मेंडके को अंकों के आधार पर हराया। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के शेर सिंह ने महाराष्ट्र वितरण के चंद्रकांत अशोक को अंकों के आधार पर पराजित किया।
74 किलोग्राम भार वर्ग-
एमपी पावर के सपन मेहरा ने महाराष्ट्र ट्रांसको के रामकिशन मुंडे को अंकों के आधार पर हराया। हरियाणा के सज्जन कुमार ने भी डीटीएल के संदीप को अंकों के आधार पर पराजित किया। वहीं महाराष्ट्र वितरण के ज्योतिबा विष्णु ने उत्तरप्रदेश के संजय जैन को हराया।
80 किलोग्राम भार वर्ग-
महाराष्ट्र वितरण के संदीप सावंत ने उत्तरप्रदेश के बलेन्द्र मलिक को टेक्नीकल फाल के आधार पर हराया। एमपी पावर के मानवेन्द्र पटैल ने महाराष्ट्र ट्रांस्को के दिगम्बर भानुसे को चित कर दिया। हरियाणा के राजेश कुमार ने महाराष्ट्र जेनको के तुकाराम पाटिल को अंकों के आधार पर हराया। पंजाब के रणवीर सिंह को डीटीएल के प्रमोद ने वॉक ओवर दे दिया।
97 किलोग्राम भार वर्ग-
महाराष्ट्र जेनको के एसएस कुंभारे ने एमपी पावर के संतोष द्विवेदी और हरियाणा के अनिल कुमार ने महाराष्ट्र ट्रांस्को के सतीश रमेश आड़े को चित कर दिया। पंजाब के हनी कुमार ने डीटीएल के मनोज कुमार को डांक दांव के जरिए चित किया। उत्तरप्रदेश के अर्जुन सिंह ने महाराष्ट्र जेनको के राजेश विश्वास को हराया।
125 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक-
एमपी पावर के जेपी गोस्वामी ने अपने प्रतिद्वंदी महाराष्ट्र वितरण के हनुमंत कदम को मुकाबला शुरू होते ही चित कर दिया। हरियाणा के अनिल कुमार ने महाराष्ट्र वितरण के श्रीराम दिवाकर चाटे को और महाराष्ट्र जेनको के राजेश मोतीराम शिन्दे ने डीटीएल के इंदरपाल सिंह को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश पाया। उत्तरप्रदेश के जतन सिंह ने पंजाब के नरेन्द्र को वॉक ओवर दे दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो