जबलपुर

नागपुर में कराई गई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग…यह रहा कारण

a flightदिल्ली आने जाने वाली फ्लाइट रद्द
 
 

जबलपुरFeb 04, 2020 / 09:55 pm

virendra rajak

Flight

विजीबलटी कम होने के कारण फ्लाइट्स पर पड़ा असर
हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में लैंडिंग, कई घंटे बाद पहुंची डुमना

जबलपुर, मौसम में अचानक आए बदलाव का असर मंगलवार को फ्लाइट्स के ऑपरेशन पर पड़ा। बारिश के बाद डुमना एयरपोर्ट में विजीबलटी कम हो गई। जिसके चलते हैदराबाद से जबलपुर आने वाली फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। रात में विजीबलटी होने के बाद यह फ्लाइट लगभग तीन से चार घंटे बाद नागपुर से जबलपुर पहुंची। वहीं दिल्ली से जबलपुर आने वाली व जबलपुर से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट शाम 4.35 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरती है। जो शाम 6.50 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी। फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट पहुंचना था, इस दौरान एयरपोर्ट की विजीबल्टी 600 मीटर हो गई। यह संकते एटीसी द्वारा फ्लाइट को भेजे गए। जिसके बाद फ्लाइट को जबलपुर पहुंचने के पूर्व ही नागपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। विजीविलटी कम होने की जानकारी विमान में यात्रियों को दी गई। जिसके बाद विमान को नागपुर में उतारा गया। विजीबिलटी समान्य होने पर फ्लाइट ने नागपुर से उड़ान भरी, जो रात साढ़े नौ बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंची।
दिल्ली से आने और जाने वाली फ्लाइट रद्द
एयर इंडिया की फ्लाइट शाम 5.40 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है। जो रात 7.45 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचती है। उड़ान भरने के पूर्व फ्लाइट ने डुमना एयरपोर्ट से संकेत प्राप्त किए, तो यहां विजीबिलटी कम होने की जानकारी भेजी गई। जिसके बाद फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। पहले तो यात्रियों को फ्लाइट के लेट होने की जानकारी दी जाती रही। लेकिन रात आठ बजे फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। रात 8.10 बजकर डुमना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई।
िदूसरी बार में की गई लैंडिंग
कोलकाता से जबलपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट ने शाम 6.15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरी। यह विमान रात 9.10 बजे निर्धारित समय पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचने वाला था, लेकिन विजीबलटी कम होने के कारण पहली बार में पायलट विमान को लैंड नहीं करा पाया। जिसके बाद उसने एयरपोर्ट पर चक्कर काटे और दूसरी बार में विमान की लैंडिंग एयरपोर्ट पर की गई। वहीं कोलकाता से आने वाले इंडिगो के विमान भी भी डुमना एयरपोर्ट पर लैंड कर लिया।
दिल्ली नहीं जा सके यात्री
डुमना एयरपोर्ट से इंडिगो, स्पाइस और एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर रात डुमना से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने हंगामा भी किया। वहीं कोलकाता और हैदराबाद के यात्री निर्धारित समय से देरी से रवाना हुए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.