scriptसहायक प्रबंधक निकला करोड़पति, मिली लक्जरी कार और करोड़ों की जमीन | EOW raid at Assistant manager house, found million rupees luxury car | Patrika News

सहायक प्रबंधक निकला करोड़पति, मिली लक्जरी कार और करोड़ों की जमीन

locationजबलपुरPublished: Aug 09, 2022 11:04:37 am

Submitted by:

Lalit kostha

सहायक प्रबंधक निकला करोड़पति, मिली लक्जरी कार और करोड़ों की जमीन
 

EOW raid

EOW raid

जबलपुर/ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को कुंडम के इमलई आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक पन्ना लाल उइके के कार्यालय और जमगांव स्थित घर पर छापा मारा। अब तक की जांच में एक करोड़ की अघोषित संपत्ति का पता चला है। जो नौकरी से अर्जित आय से 218 प्रतिशत अधिक है। अभी कार्रवाई जारी है।

– आदिम जाति सहकारी समिति सहायक प्रबंधक के घर-कार्यालय पर ईओडब्ल्यू का छापा
– घर-कार्यालय पर ईओडब्ल्यू का छापा, दो गांव में जमीन
– दो मकान, प्लॉट व 20 एकड़ जमीन खरीदी के दस्तावेज मिले

जानकारी के अनुसार ईओडब्लू को पन्नालाल उइके के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। गोपनीय जांच में पुष्टि होने के बाद सोमवार को छापे की कार्रवाई की गई। ईओडब्लू की टीम तड़के सहायक समिति प्रबंधक उइके के जमगांव स्थित घर पर पहुंच गई। टीम ने घर के साथ समिति के इमलई कार्यालय में भी दस्तावेज खंगाले। अब तक 20 एकड़ जमीन, दो मकान व प्लॉटों का पता चला है। कुछ संपत्ति रिश्तेदारों के नाम पर भी खरीदे जाने की आशंका है।

 

it_raid.jpg

आठ हजार मानदेय, कमाए लाखों- आदिम जाति सेवा सहकारी समिति इमलई के सहायक प्रबंधक पन्नालाल को मानदेय के रूप में 8 हजार रुपए महीने मिलते हैं। 20 साल के सेवाकाल में उन्होंने लाखों रुपए की संपत्ति जुटा ली। ईओडब्ल्यू की जांच डीएसपी एवी सिंह, निरीक्षक मोमेन्द्र मर्सकोले, निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी, प्रेरणा पांडे सहित अन्य अमला शामिल रहा। ईओडब्ल्यू के मुताबिक आय से अधिक सम्पत्ति संबंधी दस्तोवेजों की जांच की जा रही है। जांच में यह तथ्य भी सामने आए हैं कि पन्नालाल ने अपने रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति खरीदी है। ईओडब्ल्यू टीम को सहायक प्रबंधक के घर पर छानबीन में आठ बैंकों में खाते होने की जानकारी मिली।

दल ने आठों खातों की पासबुक अपने कब्जे में ले ली है। इसके साथ ही दस बीमा पॉलिसी के भी दस्तावेज मिले हैं। इन पॉलिसी में निवेश की जानकारी जुटाई जा रही है। टीम को संदेह है कि निवेश करोड़ों में हो सकता है। सहायक प्रबंधक पन्नालाल उइके का जबलपुर के प्राइम लोकेशन में एक भूखंड और एक लग्जरी कार का भी पता चला है। उइके के पास कुल दो मकान, कई एकड़ कृषि भूमि की 07 रजिस्ट्री मिली हैं। ईओडब्ल्यू की दो टीम ने यह कार्रवाई की है। एक टीम ने जमगांव और दूसरी टीम ने इमलई कार्यालय में छानबीन की है।

ये मिली सम्पत्ति

ग्राम जमगांव में 4 हजार वर्ग फीट के प्लॉट पर बने दो मकान
ग्राम इमलई में 3.55 हेक्टेयर कृषि भूमि
ग्राम जमगांव में 1.67 हेक्टेयर कृषि भूमि
ग्राम डोली में 5 एकड़ कृषि भूमि
1 ट्रैक्टर
35 एचपी का 1 थ्रेसर
5 मोटरसाइकिल
1 लग्जरी कार

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो