scriptइन ऐप्स की मदद से कर सकते हैं एग्जाम की तैयारी, मिलेगी सफलता | Exam schedule 2018-19 | Patrika News

इन ऐप्स की मदद से कर सकते हैं एग्जाम की तैयारी, मिलेगी सफलता

locationजबलपुरPublished: Jan 30, 2019 01:07:09 am

Submitted by:

abhishek dixit

किताबों से बोर होने पर स्मार्ट फोन का किया जा सकता है पॉजिटिव यूज

Examinations

Examinations

जबलपुर. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के आखिरी सप्ताह से शुरू होने वाली हैं। स्टूडेंट्स परीक्षाओं के लिए अंतिम और पूरी तैयारी करने में जुटे हैं। स्टूडेंट्स को कई बार ज्यादा देर तक पढ़ाई करने के कारण कुछ कॉन्सेप्ट समझने में काफी परेशानी होती है। इसके लिए वे कई तरह की किताबों से भी आइडियाज लेते हैं तो कभी ग्रुप स्टडी कर एक-दूसरे से कांसेप्ट समझने की कोशिश में जुटे रहते हैं। छात्र-छात्राओं को इस परेशानी का हल खोजने के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल करना चाहिए। परीक्षा नजदीक है। ऐसे में आखिरी वक्त का रिवीजन बेहद जरूरी है। किताबों से पढ़ाई करते बोर होने लगे हैं तो पढ़ाई के लिए अपने स्मार्टफ ोन का इस्तेमाल करें। गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो किताबी पढ़ाई को बड़ी आसानी से समझा सकते हैं।

READ ALSO : board exam 2019: यह प्रिप्रेशन दिलाएगी 100 परसेंट मार्क्स, विशेषज्ञों ने बताए खास नुस्खे

टॉपर नोट्स
अगर आप 12वीं की परीक्षा के साथ आइआइटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहे तो यह ऐप आपके लिए बड़े काम का है। इन ऐप्स पर आप बेहतरीन शिक्षकों और पूर्व स्टूडेंट के नोट्स पढ़ सकते हैं जो रिवीजन के वक्त अधिक जानकारी देने का काम करेगा।

केमेस्ट्री 12
यह ऐप खासतौर पर 12वीं की कैमेस्ट्री के रिवीजन के लिए बनाया गया है। इस ऐप में कैमेस्ट्री से संबंधित महत्वपूर्ण टर्म और फ ार्मूले मौजूद हैं जो आपकी कैमिस्ट्री को भी मजबूत कर सकते हैं।

मैथवे
मैथवे ऐप्स आपके के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इस ऐप पर टिग्नोमेट्री से लेकर इंटीग्रेशन और डिफेसिएशन तक सभी विषयों पर सवालों और जवाबों का समग्र भंडार है। आप अपने सारे सवालों के जवाब चुटकी में पा सकते हैं। इसे आपको डाउनलोड करने के बाद सब्सवाइब करना होगा। इसमें हर सवाल का जवाब स्टेप बाय स्टेप मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो