scriptकाम छोड़ किया प्रदर्शन, आए कुलपति, बनी बात टली हड़ताल | Excluded work performance, the vice chancellor made talk strike | Patrika News

काम छोड़ किया प्रदर्शन, आए कुलपति, बनी बात टली हड़ताल

locationजबलपुरPublished: Feb 25, 2019 10:53:59 pm

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

विवि प्रशासन एवं कर्मचारियों के बीच हुई सुलह कुलपति ने कर्मचारियों के साथ की वार्ता, मांगों पर बनी सहमति

Excluded work performance, the vice chancellor made talk strike

Excluded work performance, the vice chancellor made talk strike

जबलपुर।
परीक्षाओं के दौरान रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सडक़र पर उतर आए। कर्मचारी सुबह विरोध स्वरूप कार्यालय में नहीं गए। मुख्य प्रशासनिक भवन के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। जानकारी लगने पर कुलपति चेम्बर से बाहर आए अैर कर्मचारियों को प्रदर्शन बंद करने के लिए कहा। कुलपति कक्ष में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बैठक आयोजित हुई जिसमें मांगों पर सहमति व्यक्त किए जाने के बाद हड़ताल स्थगित ले ली गई। दोहपर १ बजे कामकाज पूर्ववत हो गया। कुलपति प्रोफेसर कपिलदेव मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। जो मांगे विवि स्तर की हैं उनपर विचार किया जाएगा। जो मांगे शासनस्तर पर हैं उन्हें शासन को भेजा जा रहा है। रादुविवि शैक्षणोत्तर कर्मचारी संघ के महासिचव शिरीष दुबे, संजय यादव ने कहा कि विवि प्रशासन को मांगो का ज्ञापन सौंपा था जिसमें अनुकंप नियुक्ति, समयमान वेतनमान, दैवेभो के नियमित होने के बाद अंतर राशि का भुगतान आदि शामिल है। मांगों पर सहमति बनने के बाद 5मार्च तक हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

परीक्षाओं पर नहीं रहा असर

बीएचएमएस की परीक्षाओं पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। विवि प्रशासन द्वारा पहले से तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। सुबह के सत्र में आयोजित हुई परीक्षा में करीब 300परीक्षार्थी शामिल हुए। कुलसचिव प्रो.राकेश बाजपेयी ने बताया कि परीक्षाएं अपने समय पर होंगी। विवि प्रशासन पूरी अपने निर्धारित समय पर होंगी।
रादुविवि में दीक्षांत तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 31वें दीक्षांत को लेकर कुलपति की अध्यक्षता में सोमवार को कुलपति कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दीक्षांत समारोह के संबंध में स्मारिका का प्रकाशन, वीडियोग्राफी, आमंत्रण पत्र, आवास व्यवस्था,भोजन व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। कुलपति प्रो.कपिल देव मिश्र ने कहा कि आयोजन को लेकर सभी आयोजन समिति प्रमुख दीक्षांत तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट जाएं। बैठक में मुख्य संयोजक प्रो.सीएसएस ठाकुर, कुलसचिव प्रो.राकेश बाजपेयी, प्रो.कमलेश मिश्रा, प्रो.अंजना शर्मा आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो