script

ओ तेरे की! बाजार में नकली पुस्तकें भी बिकने लगीं

locationजबलपुरPublished: Jul 03, 2020 10:16:12 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर के पाठ्य पुस्तक निगम ने पत्र भेजकर प्रशासन से जांच के लिए किया निवेदन
 

जबलपुर। पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकों की नकली प्रति जबलपुर के बाजार में बिक रही हैं। ऐसी आशंका पाठ्य पुस्तक निगम ने व्यक्त की है। निगम के इस आशय का पत्र पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हैं। निगम ने ऐसी पुस्तकें पकडऩे के लिए छापामारी करने के लिए जिला प्रशासन से निवेदन किया है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आगाह करते हुए बाजार में निगम की किताबों की जांच करने के लिए कहा है। सम्बंधित विकासखंड के अधिकारी पुस्तक विक्रेताओं, प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर जांच करेंगे। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जानकारों का कहना है कि कुछ जिलों से पाठ्य पुस्तक निगम के पास नकली पुस्तकें बेचने की शिकायत पहुंची हैं। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग के साथ ही एसडीएम को भी अपने क्षेत्र में जांच करने के लिए कहा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील नेमा ने बताया कि निगम की पुस्तकों की नकली प्रतियों के विक्रय को लेकर पापुनि ने आशंका जताई है। इसे लेकर कलेक्टर ने जांच करने के निर्देश दिए हैं। टीम गठित कर हम जांच शुरू करा रहे हैं।
जेडी ने बारीके से की दस्तावेजों की जांच
शिक्षक भर्ती परीक्षा में पात्र उम्मीदवारों के सत्यापन की प्रक्रिया सम्भागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय एवं महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उमावि में संचालित की गई। करीब सौ आवेदक सत्यापन केंद्र पहुंचे। सम्भागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में ज्वाइन डायरेक्टर राजेश तिवारी ने दस्तावेज बारीकी से चैक किए। उन्होंने अधिनस्थ स्टाफ को निर्देशित किया कि दस्तावेजों में कोई संदेहास्पद स्थिति दिखती है तो उसे एप्रूवल न करें। प्रकरण की जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों दें। जबलपुर के महरानी लक्ष्मीबाई स्कूल में सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुनील नेमा पहुंचे। उन्होंने केंद्र प्रभारी से मूल्यांकन की भी जानकारी ली। शिक्षक भर्ती परीक्षा में क्वालीफाइड पाए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की सत्यापन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू की गई है। पहले दिन केवल 10 उम्मीदवारों को आमंत्रण दिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो