scriptयहां की मटका कुल्फी का हर कोई है दिवाना, दूर-दूर तक होते हैं इसके चर्चे | famous matka kulfi recipe specially for ramdan | Patrika News

यहां की मटका कुल्फी का हर कोई है दिवाना, दूर-दूर तक होते हैं इसके चर्चे

locationजबलपुरPublished: May 13, 2019 12:20:04 am

Submitted by:

abhishek dixit

यहां की मटका कुल्फी का हर कोई है दिवाना, दूर-दूर तक होते हैं इसके चर्चे

Matka Kulfi

Matka Kulfi

जबलपुर. जबलपुर का फूड में इनोवेशन काफी पसंद है और यहां हर दिन नए-नए इनोवेशन भी हो रहे हैं। गर्मी का मौसम है तो आइसक्रीम में भी कई तरह के प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। इसमें सबसे यूनिक एक्सपेरीमेंट है। मटका आइसक्रीम में कई तरह के फ्लेवर्स आ रहे हैं। जो कि आइसक्रीम खाने वालों को भा रहे है। वहीं लस्सी और छाछ भी लोगों को भा रही है। लस्सी के स्टॉल पर शाम होते ही भीड़ लग जाती है।

शहर के हर गली मोहल्लों में इन दिनों मटके वाली आइसक्रीम के ठेले वाले दिख जाते हैं। मदनमहल में ठेला लगाने वाले श्रीकांत बताते हैं कि अब परंपरागत मिट्टी के मटके नहीं रह गए हैं। अब लोहे के बड़े मटके आते हैं। जिसमें बर्फ भरकर रख देते हैं।

आइसक्रीम की अलग-अलग साइस के सांचे रहते हैं। जिनमें काफी फ्लेवर, लीची फ्लेवर सहित अन्य फ्लेवर के साथ ही दूध मिक्स करके सांचों में पैक करके मटके में रख देते हैं। लगभग चार से छ: घंटे में आइसक्रीम जम जाती है। शहर के दमोहनाका, गुप्तेश्वर, ग्वारीघाट, घमापुर, अधारताल, विजय नगर, गढ़ा, कछपुरा ब्रिज, यादव कॉलोनी, रानीताल, गढ़ा फाटक, बड़ा फुहारा, छोटा फुहारा, कमानिया गेट, सदर सहित अन्य क्षेत्रों में मटका आइसक्रीम के फिक्स स्पॉट है। वहीं कॉलोनियों में फेरी वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है।

फ्लूदा आइसक्रीम
शहर के कई हिस्सों में फ्लूदा मिक्स आइसक्रीम का भी चलन है। कोन में आइसक्रीम भरकर फ्लूदा मिक्स करके तैयार किया जाता है। हलांकि अब इसके स्टॉल सीमित हो गए हैं।

टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम
टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम शहर के कुछ स्पॉट में उपलब्ध रहती है। टूटी फ्रूटी आइसक्रीम में पपीता, खरबूज, तरबूज, चैरी, सहित अन्य फल व वेनीला आइसक्रीम मिक्स की जाती है।

लस्सी की डिमांड
गर्मी बढऩे के साथ ही तरावट लाने के लिए लस्सी की भी डिमांड है। शहर में इन दिनों शाम को जहां हर गली चौराहे पर लस्सी के स्टॉल रहते हैं। मालवीय चौक, सराफा, छोटा फुहारा, बड़ा फुहारा, गढ़ा, सदर के कई स्पॉट ऐसे हैं जहां की लस्सी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ लगी रहती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो