scriptFare list missing from ambulance, many do not have oxygen cylinder | एम्बुलेंस से फिर किराया सूची गायब, कई में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं | Patrika News

एम्बुलेंस से फिर किराया सूची गायब, कई में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं

locationजबलपुरPublished: Oct 27, 2022 11:41:55 am

Submitted by:

Lalit kostha

एम्बुलेंस से फिर किराया सूची गायब, कई में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं

ambulance.jpg
ambulance

जबलपुर. शहर में एम्बुलेंस चालकों और संचालकों की मनमानी फिर शुरू हो गई है। नियम विरुद्ध दौड़ रहीं एम्बुलेंस के चालक और संचालक मरीजों और उनके परिजनों से ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। परिवहन विभाग ने कुछ समय पहले नियम विरुद्ध दौड़ रही एम्बुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की थी। कार्रवाई बंद होने से एम्बुलेंस संचालक फिर से मनमानी पर उतर आए हैं। मरीजो से दो से तीन गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं। आलम यह है कि यदि कोई मरीज बाहर से एम्बुलेंस कम दामों में ले आए, तो एम्बुलेन्स चालक उससे विवाद करते हैं। उनका खौफ इतना है कि उनकी मर्जी के बिना दूसरी एम्बुलेंस अस्पताल परिसर में नहीं आ सकती। ये अन्य एम्बुलेंस चालकों से मारपीट भी कर चुके हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.