scriptकिसानों की चेहरों की बढ़ेगी रौनक, मिलेंगे लाखो रुपए | Farmers will get money | Patrika News

किसानों की चेहरों की बढ़ेगी रौनक, मिलेंगे लाखो रुपए

locationजबलपुरPublished: Jun 09, 2018 05:30:52 pm

Submitted by:

deepankar roy

किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Farmers will get money

Farmers will get money

कटनी । खून-पसीना बहाकर अनाज तैयार करने वाले अन्नदाता को एक से दो साल का इंतजार करना पड़ा है, लेकिन इस बार उनके लिए खुशखबरी है। 10 जून को जिले के 24 हजार 49 किसानों के खाते में राशि अंतरित कर दी जाएगी। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। बोनस की राशि से उन्हें अगली फसल तैयार करने में काफी मदद मिलेगी। इस साल उपज बेचने वाले किसानों को सरकार 40 करोड़ 98 लाख 90 हजार 990 रुपए का बोनस बांटने जा रही है। गेहू की उपज बेचने वाले किसानों को 40 करोड़ 23 लाख 29 हजार 890 रुपए बांटे जाएंगे।

किसानों को बोनस का वितरण किया जाएगा
कृषि उपज मंडी पहरुआ में वृहद कृषक सम्मेलन के माध्यम से किसानों को बोनस का वितरण किया जाएगा। इसके लेकर खाद्य विभाग, कृषि विभाग, सहाकरिता विभाग सहित अन्य विभाग तैयारी में जुटे हुए हैं। किसानों को गेहूं में 265 रुपए प्रति क्विंटल व चना, सरसो और मसूर में 100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बोनस की राशि अंतरित की जाएगी। यह राशि 26 मई तक उपच बेचने वाले किसानो ंको बांटी जाएगी।
इस बार गेहूं की जिले में बंपर पैदावार हुई है। 20 हजार 571 किसानों ने 15 लाख 18 हजार 226 क्विंटल उपज बेची है। इसमें किसानों को 248 करोड़ 96 लाख 12 हजार 34 रुपए का भुगतान होना था। इसमें से 185 करोड़ 51 लाख 18 हजार 188 रुपए का भुगतान हो चुका है। 15 लाख 10 हजार 337 क्विंटल गेहूं का परिवहन हो चुका है। 1 लाख 7 हजार 888 क्विंटल शेष बचा है। इसमें किसानों को 265 रुपए के मान से 40 करोड़ 23 लाख 29 हजार 890 रुपए का बोनस मिलेगा। वहीं विपणन ेकेंद्र में 7 करोड़ किसानों के बकाया में 5 करोड़ से अधिक का भुगतान हो चुका है।

चना-मसूर भी देंगे राहत
किसानों को चने का बोनस भी राहत देगा। जिले में 2 हजार 820 किसानों से 66 हजार 528 क्विंटल की खरीदी हुई है। 29 करोड़ 35 लाख 58 हजार का भुगतान होना था, जिसमें से 14 करोड़ 33 लाख 82 हजार का हो चुका है। 84 प्रतिशत परिवहन कार्य कराया गया है। इसी प्रकार सरसों 253 किसानों से 5 हजार 13 क्विंटल लिया गया है। किसानों को 2 करोड़ 32 लाख 55 हजार में से 1 करोड़ 53 हजार 36 लाख रुपए का ही भुगतान हुआ है। इसी प्रकार 405 किसानों ने 4 हजार 870 क्विंटल मसूर बेची है। किसानों को 2 करोड़ 7 लाख 58 हजार रुपए का भुगतान होना था, जिसमें से 58 लाख 31 हजार रुपए ही हो पाया है। एक ओर सरकार ने बोनस बांटने का मन बना लिया है तो वहीं दूसरी ओर अबतक किसानों के करोड़ो रुपए बकाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो