scriptकैटरीना का न्यू कर्ली लुक सिटी गर्ल्स की पहली पसंद | Fashion : Katrina's new look are girls first choice | Patrika News

कैटरीना का न्यू कर्ली लुक सिटी गर्ल्स की पहली पसंद

locationजबलपुरPublished: Jun 19, 2019 09:38:52 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

कैटरीना का न्यू कर्ली लुक बना सिटी गर्ल्स की पहली पसंद

fashion

fashion

जबलपुर. सिटी गल्र्स अक्सर फैशन के मामले में अपडेट रहती हैं। कोई भी नया फैशन ट्रेंड उनकी नजरों से बच नहीं सकता है। फिर चाहे वह सेलिब्रेटीज लुक को कैरी करना हो या फिर उनकी तरह हेयर स्टाइल फॉलो करना हो या फिर उनके जैसा ड्रेसिंग सेंस फॉलो करना हो। इन दिनों भी सिटी गल्र्स के बीच न्यू फैशन ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जहां वे भारत मूवी में कैटरीना के कर्ली लुक की कायल हो रही हैं। इसके चलते अब एक बार फिर से सिटी गल्र्स और लेडीज में कर्ली लुक की ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
अब तक स्ट्रेट की डिमांड थी
अभी तक सिटी गल्र्स के फैशन में मैसी के साथ स्ट्रेट हेयर की डिमांड थी। इसके चक्कर में हर कोई हेयर स्ट्रेटनिंग पर फोकस कर रहा था, लेकिन हाल ही में रीलिज हुई मूवी भारत के बाद सिटी गल्र्स को कैटरीना का कर्ली लुक काफी पसंद आ रहा है। इसके चलते अब उन्होंने ने भी इस लुक को फॉलो करना शुरू कर दिया है।
हर फंक्शन के लिए खास
कर्ली हेयर वाला लुक सिटी गल्र्स और लेडीज को हर फंक्शन के लिए पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि बाल चाहे शॉर्ट हो या फिर लॉन्ग कर्ली हेयर हर किसी के ऊपर जंचते हैं। फिल्म के बाद से यह और भी ज्यादा ट्रैंड में आ चुका है। कॉलेज गोइंग गल्र्स के साथ अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े लोग भी इस लुक को फॉलो कर रहे हैं। परमानेंट के लिए यह लुक 1 से 3 महीनें तक भी चल रहा है।

लुक की बढ़ी है डिमांड
ब्यूटीशियन अराधना चौहान बताती हैं कि अब शहर में गल्र्स और लेडीज को टाइम टू टाइम बदलता हुआ फैशन चाहिए। अभी कैटरीना का लुक टे्रंड में है। ऐसे में सिटी गल्र्स और लेडीज डिफरेंट फंक्शन के लिए इस तरह के लुक की डिमांड कर रही हैं। खासतौर पर लॉन्ग हेयर्स वाली गल्र्स इस लुक की सबसे ज्यादा डिमांड कर रही हैं, ताकि उन्हें बाउंसी लुक मिल सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो