जबलपुर

लाई, बताशे से सजे बाजार, सजावटी सामान की बिक्री भी तेज

परम्परागत बाजारों में उमड़ रहे लोग

जबलपुरOct 31, 2021 / 06:52 pm

Sanjay Umrey

लाई, बताशे से सजे बाजार, सजावटी सामान की बिक्री भी तेज

जबलपुर। दीपावली पर्व को चंद दिन ही शेष रह गए हैं। दीपावली दीयों का पर्व है, इसलिए दीपावली का बाजार रंग-बिरंगे डिजाइनर दीयों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, लाई-बताशा, रंगोली सहित सभी किस्म की पूजन व सजावटी सामग्रियों से सज गया है।
पारम्परिक बाजारों में खरीददारी करने जमकर भीड़ उमड़ रही है। प्रतीत होत है लोग कोरोना को भूल ही गए हैं। लार्डगंज, गंजीपुरा, फुहारा, अंधेरदेव आदि स्थानों पर दिन में कई बार जाम के हालात बन रहे हैं।
लाई 90-100 रुपए किलो
बताशा 100-110 रुपए किलो
सिंघाड़ा 50-60 रुपए किलो
दीया 100-110 रुपए सैकड़ा
तोरण 100-1000 रुपए
लटकन 20-100 रुपए
वंदनवार 100 से 1500 रुपए
झूमर 100 से 500 रुपए
इन चीजों की मांग
फूल, लाई, बताशा, केला के झाड़, दीये और मिट्टी के खिलौनों की खूब बिक्री हो रही है। पूजन के लिए आम के वृक्ष की पत्तियां, गन्ना, सिंघाड़ा, पेठा और पिंड खजूर की जबर्दस्त मांग है। सिविक सेंटर, गोरखपुर, सदर, रांझी, गढ़ा क्रासिंग तथा गढ़ा बाजार, अधारताल, ग्वारीघाट में सडक़ों पर बाजार लगे हैं।
सजावटी सामग्री पसंद
सजावटी सामग्री की लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। विक्रेताओं ने बताया कि इस बार सजावटी सामग्री दिल्ली और गुजरात से आई है। स्थानीय स्तर पर भी इनका निर्माण होता है। ज्यादा मांग बाहरी जगहों से आई चीजों की है। इसलिए दामों में भी अंतर है।

Home / Jabalpur / लाई, बताशे से सजे बाजार, सजावटी सामान की बिक्री भी तेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.