scriptFasTag : अब कैश लेन में चालकों को नहीं मिलेगी छूट, वाहनों में फास्टैग लगाना अनिवार्य | Fastag mandatory in vehicle driver will not get exemption in cash lane | Patrika News
जबलपुर

FasTag : अब कैश लेन में चालकों को नहीं मिलेगी छूट, वाहनों में फास्टैग लगाना अनिवार्य

FasTag : अब कैश लेन में चालकों को नहीं मिलेगी छूट, वाहनों में फास्टैग लगाना अनिवार्य

जबलपुरJan 18, 2020 / 07:05 pm

abhishek dixit

fastag.jpg

FasTag

जबलपुर. शहर से जुड़े नेशनल हाइवे आथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के टोल प्लाजा के कैश लेन में अब वाहन चालकों को छूट नहीं मिलेगी। कैश लेन में आने वाले वाहनों को पूरा टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। यह नियम फास्टैग लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा। उन्हें पहले की तरह छूट मिलेगी। देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद भी टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग लगे सैकड़ों वाहन पहुंच रहे हैं।

यह मिलती थी छूट
जिस जिले में टोल प्लाजा है, वहां के वाहनों से 50 प्रतिशत शुल्क लिया जाता है। उनका पास भी बनाया जाता था। निर्धारित समयावधि में लौटने पर शुल्क कम हो जाता था। यह सुविधा फास्टैग वाले वाहनों के लिए है। कैश लेन में यह सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

मार्शल तैनात, बोर्ड लगाए
फास्टैग लगे वाहन फास्टैग लेन में प्रवेश करें, इसके लिए तीनों टोल प्लाजा में जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं। मार्शल की भी तैनाती की गई है। फास्टैग के लिए अलग से लेन है। यदि कोई वाहन बिना फास्टैग के इस लेन से गुजरा, तो उसे दोगुना टैक्स चुकाना होगा।

टोल प्लाजा पर एक लेन कैश लेन है। इसमें किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी। फास्टैग वाले वाहन फास्टैग लेन में प्रवेश करें, इसके लिए बोर्ड लगाने के साथ मार्शल की तैनाती की गई है।
कर्नल शरदचंद सिंह, जनरल मैनेजर, एनएचएआई

Home / Jabalpur / FasTag : अब कैश लेन में चालकों को नहीं मिलेगी छूट, वाहनों में फास्टैग लगाना अनिवार्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो