scriptDeadly attack : प्राणघातक हमले में घायल महिला की मौत, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार | Fatal attack injured woman killed, arrested of accused CCTV footage | Patrika News

Deadly attack : प्राणघातक हमले में घायल महिला की मौत, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

locationजबलपुरPublished: Jul 03, 2019 08:19:08 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

महिला पर प्राणघातक हमला कर तड़पता छोड़ आया था आरोपी, उपचार के दौरान मौत

up news

पुलिस को मिली बड़ी कामियाबी करोड़ों ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

जबलपुर . खमरिया थाना क्षेत्र में परियट धरधर रोड पर घायल मिली महिला को उसकी जान-पहचान के एक व्यक्ति ने ही रुपए देने का झांसा देकर घायल किया था। वह उसे गंभीर हालत में तड़पता हुआ छोडकऱ घर आ गया था। महिला के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच में आरोपी की पहचान हो गयी। पुलिस ने महिला पर हमले के आरोपी शीतलामाई निवासी और पेशे से मूर्तिकार 28 वर्षीय निक्की उर्फ निशांत कोरी को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की बुधवार को सुबह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस भादंवि की धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। महिला की मौत के बाद भादंवि की धारा 302 बढ़ाई है।

सोमवार को घायल मिली थी महिला
वन विभाग में कर्मी और रांझी निवासी दीपक कश्यप सोमवार को पौधारोपण के लिए खुदाई का काम देखने के लिए गए थे। उसी दौरान परियट टैंक से धरधर रोड पर जाने वाले रास्ते में सिद्धबाबा के पास नाले में एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में पड़ी दिखी। उसके सिर, गले, चेहरे एवं हाथ में चोट थी। खून निकल रहा था। महिला ने अपना नाम 40 वर्षीय शीतलामाई निवासी 40 वर्षीय मोना प्रजापति बताया। निक्की कोरी द्वारा घायल करने की जानकारी दी। डायल 100 और 108 को सूचना मिलने पर महिला को ले जाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बार-बार रुपए मांगने से था परेशान
पुलिस ने निक्की का नाम पता चलते ही उसके बारे में जानकारी जुटाई। शीतला माई निवासी निक्की उर्फ निशांत कोरी को पकडकऱ पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मूर्तिकार है। उसकी मूर्ति की दुकान है। उसको बाबा आते है और वह सवारी रखता है। मोहल्ले में रहने वाली 40 वर्षीय मोना प्रजापति उसके पास झाडफ़ूंक के लिए आती थी। मना करने पर रुपए मांगती थी। बार-बार रुपए की मांग से वह परेशान था। इसलिए रुपए देने के बहाने बुलाकर उस पर प्राणघातक हमला किया।

सिर पर पत्थर पटका, कटर से गला रेत दिया
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को अपनी मोपेड में बैठाकर परियट स्थित सिद्धबाबा के पास रोड किनारे ले गया। उससे पैसे लेकर आने की बात कही। महिला वहीं बैठ गयी तो उसने पास ही पड़ा पत्थर उठाकर महिला के सिर पर पटक दिया। थर्माकोल काटने वाले कटर से वार कर गले एवं माथे में चोट पहुंचा दी। उसे घायल अवस्था में छोडकऱ आरोपी अपने घर चल गया। पुलिस ने आरोपी निक्की को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में उपयोग लायी गए मोपेड, थर्माकोल कटर, खून लगा पत्थर और कपड़े बरामद किया है।

सीसीटी फुटेज में दिखा
महिला के आखिरी बार निक्की के साथ देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसमें आरोपी निक्की सतपुला, गोकलपुर, दर्शन तिराहा, वेस्टलैंड तिराहे के पास महिला को मोपेड पर बैठाकर ले जाते दिखाई दिया। इससे आरोपी की पहचान कर ली गई। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने छत्तीस घंटे से भी कम समय में आरोपी की गिरफ्तारी पर टीआइ जे मसराम सहित जांच टीम में शामिल खमरिया और घमापुर थाने के स्टाफ को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो