script

बेटी की उठने वाली थी डोली, गुंडों ने पिता के सीने में मार दी गोली- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: May 24, 2018 11:55:32 am

Submitted by:

Lalit kostha

बेटी की उठने वाली थी डोली, गुंडों ने पिता के सीने में मार दी गोली- देखें वीडियो

father murder before daughter wedding

father murder before daughter wedding

जबलपुर। जब घर में बेटी शादी तय हो जाती है तो खुशी का माहौल ही कुछ और होता है। जैसे जैसे दिन करीब आते हैं ये उत्साह और बढ़ता जाता है। पिता की खुशियों की ठिकाना नहीं होता, उसे बेटी से बिछडऩे का गम तो होता है, किंतु उसके नवजीवन की शुरुआत की खुशी भी होती है। कुछ ऐसा ही माढ़ोताल निवासी अशोक अहिरवार के घर में माहौल था। क्योंकि उसकी बेटी की शादी अगले महीने होने वाली थी। रोज शादी की तैयारियां हो रही थीं। लेकिन तभी एक गोली ने पूरी खुशियों को मातम में बदल दिया। हंसी ठिठोली से गूंजने वाले घर में रुदन स्वर सुनाई देने लगे। दरअसल कुछ बदमाशों ने बेटी के पिता अशोक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी बस्ती निवासी अशोक अहिरवार 56 की गोली मारकर हत्या हो गई है। पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात 1:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने पहले घर के दरवाजे पर पथराव किया। जिसकी आवाज सुनकर अशोक जा गया। जैसे ही बाहर देखने के लिए अशोक चौधरी दरवाजा खोल रहे थे की तभी आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली दरवाजे को चीरती हुई अशोक अहिरवार के सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे और उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान अशोक अहिरवार की मौत हो गई। अशोक अहिरवार के बेटे दिलीप ने बताया कि बुधवार को दोपहर में उसका मानस उपाध्याय बजरंग नगर निवासी, मिंटू और चिंटू से करमेता में मारपीट हुई थी। उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दजज़् कर जांच में लिया है।

बेटी की है शादी
परिजनों के अनुसार अगले माह अशोक की बेटी की शादी होने वाली है। बेटी की शादी होने की तैयारी चल रही थी। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में एक दबंग परिवार का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। थाना के पीछे रहने बाले सुरक्षित नही तो अन्य लोगो का क्या होगा।

शव रखकर लगाया जाम
पुलिस की सुस्त कार्रवाई और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए अशोक के परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने अशोक का शव रखकर माढ़ोताल थाना के पास जाम लगा दिया है। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे यहां से नहीं हटेंगे। मौके पर भारी पुलिस बल भेज दिया गया है। जाम के चलते भारी जाम लग गया है। जिसे लोग परेशान हो रहे हैं।