फरवरी के पूरे महीने रहेगी ठंड, हवाओं की दिशा तय करेगी तापमान
पश्चिमी हवा-धूप से दो डिग्री उछला पारा

जबलपुर। बार बार लौटकर आ रही ठंड से अब लोग परेशान होने लगे हैं। पिछले पांच दिनों में जोरदार ठंड के साथ दिन और रात के पारा में अंतर आ गया है। जिसके चलते लोग बीमार पडऩे लगे हैं। खासकर सर्दी जुकाम और वायरल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऋतु परिवर्तन के चलते ऐसा मौसम पूरे फरवरी के महीने रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह से ठंड का जाना शुरू हो जाएगा। इसके बाद ही धूप तेज हो सकती है।
वहीं हवा की दिशा बदलने का असर शहर के मौसम पर भी पड़ा है। मंगलवार को हवा का रुख उत्तरी से उत्तर-पश्चिमी होने और तेज धूप के कारण दिन और रात के तापमान में 2-2 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। इसके प्रभाव से बुधवार को सर्दी कुछ कम होने की सम्भावना है। मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल के अनुसार 11 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। मौसम में भी परिवर्तन हो रहा है।
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह एक दिन पहले 23.9 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 75 और शाम की आद्र्रता 44 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार हवा की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान तीन डिग्री उछला है। इससे न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा और सर्दी कम होगी।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज