scriptजबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में आया फाइटर प्लेन मिग-21 | Fighter plane MiG-21 arrived at Jabalpur Engineering College | Patrika News

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में आया फाइटर प्लेन मिग-21

locationजबलपुरPublished: Dec 05, 2021 09:49:15 pm

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

भारतीय वायु सेना ने किया प्रदान, कॉलेज परिसर में किया जा रहा स्थापित, रक्षा मंत्रालय के डीआरडीओ ने किया प्रदत्त

Fighter plane MiG-21 arrived at Jabalpur Engineering College

Fighter plane MiG-21 arrived at Jabalpur Engineering College

मयंक साहू @ जबलपुर.
वायु सेना का फाइटर प्लेन मिग-21 जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच गया है। इस प्लेन को रक्षा मंत्रालय डीआरडीओ के माध्यम से जबलपुर भेजा गया। कॉलेज के परिसर के बाहर इस फाइटर प्लेन का स्थापित किया जा रहा है। ऐतिहासिकी कॉलेज के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। संभवत: देश के पहले तकनीकी संस्थान में किसी फाइटर प्लेन का स्थापित किया गया हो। दिल्ली से विभिन्न टुकड़ों में विमान के स्पेयर पार्टस पहुंचे जहां इंजीनियिरों की टीम द्वारा इक कर तैयार किया गया। यह भारतीय वायु सेना द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज को भेंट किया गया है। मिग-21 को प्रदान करने में डीआरडीओ के डॉयरेक्टर डॉ.सुधीर मिश्रा की महात्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंनें अपने प्रयासों से इसे जबलपुर में लाया।

2018 में वायु सेना से हुआ रिटायर
बताया जाता है मिग-21 फाइटर प्लेन 2018 में वायु सेना से रिटायर हो गया। इस प्लेन ने वायु सेना के कई मोर्चों पर बेहतरीन साथ दिया। जबलपुर में यहां लाने के पहले इसे डिस्मेंटल किया गया एवं कई टुकड़ों में के माध्यम से जबलपुर पहुंचाया गया। वायुसेना के टेक्नीशियनों की टीम ने इसे असेंबल किया और महाविद्यालय परिसर में एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के सामने पहले से तैयार किए गए प्लेटफार्म पर स्थापित किया गया। मैकेनिकल के छात्रों को तकनीकी ज्ञान और कौशल के विकास के लिए इसे प्रदान किया गया है।

औपचारिक लोकार्पण अभी नहीं
इस एयरक्राफ्ट का औपचारिक लोकार्पण अभी होना बाकी है। अभी इसके ऊपर रंग रोगन, पेंटिंग एवं अन्य तमाम चीजों से इसको संवारा जाएगा। उसके बाद से विधिवत महाविद्यालय को सौंपा जाएगा फिर लोकार्पण किया जाएगा। विदित हो कि जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज अपना प्लेटिनम जुबली मना रहा है। ऐसे में मिग 21 मिलने से कॉलेज के खाते में एक अन्य उपलब्धि बढ़ गई है।


….

-भारतीय वायु सेना के द्वारा इसे इंजीनियरिंग कॉलेज को प्रदान किया गया है। यह कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है। अभी इसका औपचारिक उद्घाटन होना बाकी है।
-प्रो.अरविंद कुमार शर्मा, प्राचार्य जेईसी

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो