scriptलॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 112 पर एफआईआर, 16 लोगों को अस्थाई जेल में किया बंद | FIR on 112 for violation of lockdown in coronavirus outbreak | Patrika News

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 112 पर एफआईआर, 16 लोगों को अस्थाई जेल में किया बंद

locationजबलपुरPublished: Apr 10, 2020 09:03:52 pm

Submitted by:

abhishek dixit

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 112 पर एफआईआर, 16 लोगों को अस्थाई जेल में किया बंद

punjab.jpg

lockdown in mp

जबलपुर. शहर में लॉक डाउन तोडऩे वाले 112 लोगों पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई। 16 लोगों को अस्थाई जेल में निरुद्ध किया गया। शहर में रांझी, अधारताल व गोरखपुर अनुभाग में एक-एक अस्थाई जेल बनी है। सुबह या दोपहर में कोई घूमते हुए मिला तो इन अस्थाई जेलों में पकड़ कर रखा जाएगा। सभी को शाम को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

21 मार्च से पुलिस पांच सौ प्रकरणों में छह सौ से अधिक लोगों पर अब तक एफआईआर दर्ज कर चुकी है। शुक्रवार को गढ़ा क्षेत्र में छोटी बजरिया, मुजावर मोहल्ला, सूपाताल, चौधरी मोहल्ला, गोरखपुर में बेन मोहल्ला, गोरखपुर गुरुद्वारा के पीछे, सदर की गलियों में, घमापुर, लार्डगंज मुजावर मोहल्ला, हनुमानताल, बेलबाग, गोहलपुर, अधारताल, में दो दर्जन से अधिक ऐसे स्थल चिन्हित किए गए। अब यहां अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित कर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अब थानेवार सब्जी, दूध और अन्य आवश्यक सेवाओं वालों के फोन नम्बर आदि एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे लोगों को घर में ही अधिक से अधिक सुविधा दिलाई जा सके। रोड पर निकलने से रोका जा सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो