scriptकांग्रेस के 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या है वजह… | FIR on more than 400 Congress workers | Patrika News

कांग्रेस के 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या है वजह…

locationजबलपुरPublished: Aug 06, 2021 01:42:18 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

– आधी रात ओमती थाने के तैयब अली चौक पर जमा थे ये कांग्रेसी

कांग्रेस फ्लैग

कांग्रेस फ्लैग

जबलपुर. जिले के ओमती थाना क्षेत्र के तैयब अली चौक पर जमा 400 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि ये सभी आधी रात को बीच सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे। इनके हुड़दंग से आसपास के लोगों की नींद में खलल पड़ा तो उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी को खदेड़ा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आधी रात बीच सड़क पर हुड़दंग
बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आधी रात को ओमती थाना क्षेत्र के तैयब अली चौक पर जमा हुए और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सक्षम गुलाटी का जन्मदिन मनाने लगे। इस पार्टी की न तो अनुमति ली गई, न ही पार्टी में कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा था। पार्टी के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें सैकड़ों कार्यकर्ता आतिशबाजी करते और जोर-जोर से शोर मचाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं वो आधी रात को बीच सड़क नारेबाजी कर रहे थे।
आधी रात को हुई इस बर्थडे पार्टी से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई जिस पर उन्होंने फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सक्षम गुलाटी, नगर अध्यक्ष जतिन राज समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की। साथ ही पुलिस ने 400 युवा कांग्रेस के कार्यकताओं के खिलाफ भी अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो