scriptएक फोटो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर छा गर्इं आयशा टाकिया, जानिए उनके बारे में | Ayesha Takia's new look goes viral | Patrika News

एक फोटो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर छा गर्इं आयशा टाकिया, जानिए उनके बारे में

locationजबलपुरPublished: Feb 26, 2017 08:11:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

आयशा टाकिया अपनी एक तस्वीर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर डाला था। इसके बाद वे ट्विटर ट्रेंडिंग में टाॅप पर रहीं।

आयशा टाकिया अपनी एक तस्वीर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर डाला था। इसके बाद वे ट्विटर ट्रेंडिंग में टाॅप पर रहीं। तस्वीर में उनके मोटे होंठ दिख रहे हैं। यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है कि उन्होंने सर्जरी करवार्इ है। उनके पिता निशित गुजराती आैर मां फरीदा अाधी महाराष्ट्रियन आैर आधी ब्रिटिश हैं। उन्हेांने सेंट एंथोनी हार्इ स्कूल से स्कूलिंग की है। 
2004 में फिल्मी करियर की शुरुआत

आयशा ने अपने फिगर को लेकर बाॅलीवुड में अलग पहचान बनार्इ है। 2004 में आर्इ फिल्म टार्जन द वंडर कार से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुर्इ। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर एक्टिंग अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। 
वांटेड से मिली सफलता 

सलमान खान के साथ आर्इ फिल्म वांटेड से आयशा को बाॅलीवुड में सफलता मिली। वे ट्विटर आैर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। 2009 में उन्हेांने राजनेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से निकाह किया आैर उसके बाद फिल्मों से अलविदा कह दिया। उनके पति मुंबर्इ में रेस्त्रां चलाते हैं। 2013 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 
बचपन से ही था एक्टिंग का शौक

आयशा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने चार साल की छोटी उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने बचपन में शाहिद कपूर के साथ आर्इ एम काॅम्पलेन ब्वाॅय, आर्इ एम काॅम्पलेन गर्ल विज्ञापन में काम किया आैर खूब वाहवाही बटोरी। 
15 की उम्र में हिट गाने में काम 

आयशा ने 15 साल की उम्र में सुपरहिट गाने ‘मेरी चुनरी उड़ उड़ जाए’ में काम किया। इसके बाद आए गाने ‘शेक इट डैट’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। 2006 में दूसरी फिल्म डोर में जवान विधवा के किरदार को काफी सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें जी सीने अवाॅर्ड क्रिटिक आैर स्टारडस्ट बेस्ट सपार्टिंग एक्ट्रेस सहित कर्इ पुरस्कार मिले। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो