25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / दिन दहाड़े ताबड़-तोड़ गोलियां चलीं, दहशत में पूरा बाजार

दिन दहाड़े ताबड़-तोड़ गोलियां चलीं, दहशत में पूरा बाजार

दिन दहाड़े ताबड़-तोड़ गोलियां चलीं, दहशत पूरा बाजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 30 Sep 2018, 11:06 AM IST

firing

फायरिंग

जबलपुर। शहर में बदमाशों और अपराधियों को पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं रह गया है। वे दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे में आम आदमी खौफ के साये में जीने का मजबूर है। मामला घमापुर क्षेत्र का है। जहां गोलीबारी से लोग दहशत में हैं।

news facts- सतपुला बाजार की घटना
साइकिल स्टैंड में विवाद के बाद फायरिंग-बमबाजी, दो घायल
घमापुर थानांतर्गत सतपुला बाजार स्थित साइकिल स्टैंड के पास बदमाशों ने शनिवार दोपहर फायरिंग और बमबाजी कर सनसनी फैला दी। बम के छर्रें से स्टैंड संचालक और उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों ने भाग कर जान बचाई और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घटनास्थल से बम के अवशेष और कारतूस के खोखे जब्त किए। आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी और विस्फोटक अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया।
टीआइ घमापुर संजय सिंह ने बताया कि थाने के पीछे रहने वाले अनिल उर्फ मोनू चौहान का सतपुला बाजार में साइकिल स्टैंड का ठेका है। दोपहर में उसका दोस्त रिक्कू शरण भी स्टैंड पर था। तभी दो बाइक से विनय टाक, राहुल टाक, अमन बाल्मीकि और शुभम बच्चा पहुंचे। विनय ने अनिल से कहा कि स्टैंड उसे चलाना है। अनिल ने विरोध किया, तो उस पर माउजर से फायर कर दिया। अनिल के मुताबिक उसने सिर झुका कर खुद को बचाया। इसके बाद विनय के कहने पर राहुल, अमन व शुभम ने ताबड़तोड़ उस पर बम फेंका। बमबाजी से बचने के लिए अनिल और रिक्कू वहां से भागे और पुलिस को खबर दी। विनय व रिक्कू के हाथ व पैर में छर्रे लगे हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
उधर, शाम छह बजे छुई खदान में फायरिंग व बमबाजी के आरोपित विनय व राहुल टॉक के घर में तोडफ़ोड़ की बात सामने आई है। आरोपितों के घर की महिलाएं सिविल लाइंस थाने पहुंची थीं। बताया कि मोनू चौहान की तरफ से लोग घर में तोडफ़ोड़ करने पहुंचे थे। शाम छह बजे की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला जांच में लिया है।