scriptLoksabha election 2019 : जबलपुर में इस बार 50000 नए वोटर तय करेंगे सरकार का भविष्य | first time voters will decide the results in loksabha election 2019 | Patrika News

Loksabha election 2019 : जबलपुर में इस बार 50000 नए वोटर तय करेंगे सरकार का भविष्य

locationजबलपुरPublished: Apr 17, 2019 12:27:16 pm

Submitted by:

abhishek dixit

पहले घटे, अब बढ़ गए पहली बार वोट डालने वाले

voter

election

जबलपुर. लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं (18-19 वषज़्) की संख्या में इजाफा हो गया है। 13 फरवरी को निवाज़्चन कायाज़्लय ने मतदाताओं की संख्या की सूची जारी की थी, उसमें विधानसभा चुनाव 2018 के मुकाबले करीब नौ हजार 491 मतदाता कम हो गए थे। लेकिन, अब फरवरी के मुकाबले अप्रैल में सात हजार 275 मतदाता बढ़े हैं। 20 से 29 वषज़् के 12 हजार 675 नए युवा वोटर जुड़ गए हैं। जिले की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में पूरक मतदाता सूची को जोडऩे के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 18 हजार 104 हो गई है। इसमें करीब 2.28 फीसदी वोटर ऐसे हैं, जो पहली बार बैलट दबाएंगे। 18 से 19 वषज़् आयु के वोटर 41 हजार 438 हो गए हैं। फरवरी में यह संख्या 34 हजार 163 थी। कुल मतदाताओं में इनकी संख्या लगभग 1.91 फीसदी थी। इसी प्रकार 20 से 29 वषज़् आयु के वोटर चार लाख 30 हजार 872 हो गए चुके हैं। फरवरी में यह आंकड़ा 4 लाख 18 हजार 197 था। कुल मतदाताओं की इनका प्रतिशत अब 23.7 तो पहले 23.4 था।

18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता
विस- पुरुष- महिला- कुल
पाटन- 3627- 2690- 6317
बरगी- 3119- 2213- 5332
पूवज़्- 2445- 2101- 4546
उत्तर – 2602 – 2240- 4842
केंट – 2861- 1774 – 4635
पश्चिम – 2714 – 2296 – 5010
पनागर – 3168 – 2392 – 5562
सिहोरा – 2973 – 2220 – 5194

20 से 29 वर्ष के युवा मतदाता
विस- पुरुष- महिला- कुल
पाटन- 34908- 29801- 64709
बरगी-32348 – 27441 – 59792
पूवज़् – 29182 – 26642 – 55834
उत्तर – 22425 – 20560 – 42986
केंट – 21065 – 19454 – 40523
पश्चिम – 25753 – 24024 – 49778
पनागर – 33022 – 28978 – 62010
सिहोरा – 28682 – 26555 – 55240

मतदान की अलख जगाने के लिए दौड़ेंगे शहरवासी
बच्चे दौड़ेंगे, बड़े दौड़ेंगे, चाचा-चाची, दादा-दादी भी दौड़ते नजर आएंगे। वोट डालने की अलख जगाने के लिए शहरवासी दौड़ते नजर आएंगे। जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी कं पनी के तत्वावधान में आयोजित नियॉन रन को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। अब तक सात हजार लोग प्रतिभागी बनने के लिए पंजीयन करा चुके हैं। नियॉन रन में शामिल होने पंजीयन कराने के लिए अंतिम दो दिन शेष रह गए हैं। 16 एवं 17 अप्रैल तक ऑनलाइन व ऑफ लाइन के माध्यम से पंजीयन कराया जाएगा। निगम की टीम नियॉन रन में शामिल होने के लिउ प्रेरित कर रही है। इस काम में नोडल अधिकारी नगर निगम के अपर आयुक्तवित्त रोहित सिंह कौशल, अपर आयुक्त गजेन्द्र सिंह नागेश, उपायुक्तअंजू सिंह ठाकुर व वीणा वर्गीस जुटी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो