जबलपुर

समर सीजन में बड़े काम की है स्मूदी, मिलेंगे जरूरी न्यूट्रीएंट्स और दिनभर रहेगी एनर्जी

मल्टी विटामिन और प्रोटीन के लिए सीजन में किया जाता है पसंद

जबलपुरMay 07, 2019 / 11:52 pm

abhishek dixit

Smoothies

जबलपुर. समर सीजन में स्मूदी का टेस्ट लोगों को पसंद आ रहा है। खासकर सिटी यंगस्टर्स को हेल्दी रहने के लिए यह डिं्रक्स सबसे ज्यादा लुभा रही हैं। वे सीजन में जिमिंग के साथ-साथ फिटनेस बनाने के लिए स्मूदी पसंद कर रहे हैं। कई लोग अब घरों में इसे बनाना पसंद कर रहे हैं। इसमें फ्रैश फ्रूट्स और वेजिटेब्ल्स का यूज करके इन्हें टेस्टी बनाया जा रहा है।

परफेक्ट न्यूट्रीशन है
स्मूदी न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। इसमें फ्रैश फल और वैजीज का उपयोग करके बनाया जाता है। यह बॉडी में फैट टॉक्सिन को घटाने के साथ फैट कम करता है। इससे पेट काफी जल्दी भर जाता है ऐसे में जिमिंग वालों के लिए यह बेस्ट होती है।

ऐसे बनती हैं
स्मूदी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सिटी लेडीज अपनी मनपसंद फल और सब्जियों को ब्लेंडर में डाल कर चला देना है। इसमें टेस्ट बढ़ाने के लिए धनिया, पुदीना, अदरक या फिर हनी मिलाया जाता है। इसमें या तो फिर केवल फल या फिर दूध या दही भी मिला सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
स्मूदी पीने के कई फायदे होते हैं, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इनसे शरीर में मौजूद टॉक्सिक तत्व निकल जाते हैं और पेट भी अच्छा रहता है। नतीजा त्वचा में निखार आता है और वजन भी घटता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

बाजार में मिलते हैं कई स्मूदी
बाजार में कई रंग-बिरंगे स्मूदी मिलते हैं। अगर घर पर खुद स्मूदी बनाना पसंद नहीं करते या वक्त नहीं है तो अपने स्वाद के अनुसार आप इन्हें खरीद सकते हैं। दफ्तर में दोपहर के खाने के लिए यह एक अच्छा रहता है।

ग्रीन स्मूदी सबसे बेस्ट
ग्रीन स्मूदी को सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। हरा रंग इसलिए क्योंकि इनमें सलाद में इस्तेमाल होने वाली हरी सब्जियां जैसे खीरा, पत्ता गोभी और पालक डलते हैं। इसके साथ हरा सेब और केले जैसे फल भी मिलाए जा सकते हैं। कसरत करने से पहले इसे खाना फायदेमंद होता है।

Home / Jabalpur / समर सीजन में बड़े काम की है स्मूदी, मिलेंगे जरूरी न्यूट्रीएंट्स और दिनभर रहेगी एनर्जी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.