script#Flight दशहरा पर एयर फेयर में उछाल | #Flight, air fair Bounce on Dussehra | Patrika News

#Flight दशहरा पर एयर फेयर में उछाल

locationजबलपुरPublished: Oct 04, 2019 07:09:41 pm

Submitted by:

virendra rajak

एक दिन पहले और एक दिन बाद तक महंगा रहेगा सफर

bikaner news: Preparations for quick start Jaisalmer and Agra flight

बीकानेर से जैसलमेर व आगरा फ्लाइट जल्दी शुरू करने की तैयारी

जबलपुर, दशहरा पर कोलकाता तक का हवाई सफर महंगा हो गया है। दशहरा व उसके एक दिन आगे व पीछे एयर फेयर में काफी उछाल आ गया है। कारण है इस रूट पर केवल एक सीधी फ्लाइट का होना। इंडिगो द्वारा जबलपुर से कोलकाता की यात्रा तो सस्ती है, लेकिन वहां से जबलपुर आना काफी महंगा हो रहा है। इतना ही नहीं इस मौके पर स्पाइस भी पीछे नहंी है, उसने कोलकाता से जबलपुर के लिए अपनी दो और जबलपुर से कोलकाता के लिए एक उड़ान चालू रखी है, लेकिन यह उड़ान वाया दिल्ली होकर आ जा रही है।
इंडिगो हो सकता है फुल
दशहरा में शहर के काफी लोग कोलकाता जाते हैं। जाने में तो कम फेयर चुकाना होगा, लेकिन वहां से आना काफी महंगा होगा। जानकारों की माने तो, अधिकतर लोगों ने इंडिगो में बुकिंग कर ली है। इसके चलते इंडिगो का फेयर लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिन लोगों को वाया दिल्ली होते हुए जाना है, वे स्पाइस में भी बुकिंग कर रहे हैं। यात्री अधिक होने पर इंडिगो द्वारा उन्हें वाया हैदराबाद से जबलपुर तक का सफर भी कराने का ऑप्शन रखा गया है।
इसलिए बढ़ी परेशानी
कुछ समय पूर्व तक स्पाइस जेट द्वारा जबलपुर कोलकाता जबलपुर फ्लाइट संचालित की जाती थी। लेकिन स्पाइस प्रबंधन ने इसे बंद कर दिया। जिसके बाद इंडिगो ने अपना विमान इस रूट पर उतारा। इस रूट में यात्री संख्या में इजाफा हुआ, तो स्पाइस ने भी अपनी सेवाएं वाया शुरू कर दीं।
कोलकाता से जबलपुर
कंपनी-06 अक्टूबर-07 अक्टूबर-08 अक्टूबर
इंडिगो-5281-6861-7491 सीधी फ्लाइट
इंडिगो-11193-7450-10642-वाया हैदराबाद
स्पाइस-14310-11308-11518 वाया दिल्ली
जबलपुर से कोलकाता
कंपनी-06 अक्टूबर-07 अक्टूबर-08 अक्टूबर
इंडिगो-5106-5106-8936 सीधी फ्लाइट
स्पाइस- 8546- कैंसिल-8936 वाया दिल्ली
(किराया रुपयों में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो