script

कोलकाता आना-जाना हुआ महंगा,टिकट दाम दो गुने से ज्यादा हुए

locationजबलपुरPublished: Oct 05, 2019 12:28:57 pm

Submitted by:

Lalit kostha

कोलकाता आना-जाना हुआ महंगा,टिकट दाम दो गुने से ज्यादा हुए

flight.jpg

highest flight ticket price in madhya pradesh

जबलपुर. देश में हर त्यौहार अपने अपने अंदाज में निराला व अनूठा है। इस पर बाजार भी निर्भर हो गया है। खासकर औद्योगिक घराने इन तीज त्यौहारों को भुनाने में पीछे नहीं हैं। अभी नवरात्रि चल रही हैं और कोलकाता की दुर्गा पूजा देश दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसके लिए हवाई सेवा देने वाली कंपनियों ने मुनाफा कमाने के लिए टिकट के दाम दो गुना तक कर दिए हैं। जबलपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को महंगा टिकट लेना पड़ रहा है।

दशहरा पर्व पर हवाई यात्रा हुई महंगी

दशहरा में जबलपुर से कोलकाता तक का हवाई सफर महंगा हो गया है। दशहरा व उसके एक दिन पहले और एक दिन बाद एयर फेयर में उछाल आ गया है। इस रूट पर केवल एक सीधी फ्लाइट है। इंडिगो की जबलपुर से कोलकाता की यात्रा महंगी पड़ेगी। स्पाइस ने कोलकाता से जबलपुर के लिए अपनी दो और जबलपुर से कोलकाता के लिए एक उड़ान रखी है, लेकिन यह उड़ान वाया दिल्ली होकर आ जा रही है। दशहरा में शहर के काफी लोग कोलकाता जाते हैं। जाने में तो कम फेयर चुकाना होगा, लेकिन वहां से आना काफी महंगा होगा। जानकारों की माने तो, अधिकतर लोगों ने इंडिगो में बुकिंग कर ली है। यात्री अधिक होने पर इंडिगो ने वाया हैदराबाद से जबलपुर तक का सफर भी कराने का ऑप्शन रखा गया है। कुछ समय पूर्व तक स्पाइस जेट की ओर से जबलपुर कोलकाता जबलपुर फ्लाइट संचालित की जाती थी। लेकिन स्पाइस प्रबंधन ने इसे बंद कर दिया। जिसके बाद इंडिगो ने अपना विमान इस रूट पर उतारा। इस रूट में यात्री संख्या में इजाफा हुआ, तो स्पाइस ने भी अपनी सेवाएं वाया दिल्ली शुरू कर दीं।


कोलकाता से जबलपुर का किराया (रुपए में)

ट्रेंडिंग वीडियो