script

जबलपुर से जुड़ा गुजरात, सीधी फ्लाइट इस दिन हो रही शुरू

locationजबलपुरPublished: Oct 24, 2018 10:44:23 am

Submitted by:

Lalit kostha

जबलपुर से जुड़ा गुजरात, सीधी फ्लाइट इस दिन हो रही शुरू
 

flights from jabalpur to ahmedabad delhi mumbai hyderabad

flights from jabalpur to ahmedabad delhi mumbai hyderabad

जबलपुर। शहर की हवाई सेवा को विस्तार मिलता जा रहा है। दक्षिण भारत से जुडऩे के बाद अब गुजरात के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होने वाली है। ऐसे में उद्योग नगरी से सीधा संपर्क हो जाएगा। जिसके बाद शहर के व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर की हवाई सेवाओं का विस्तार पिछले कुछ सालों से लगातार हो रहा है। अब अहमदाबाद के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। शहर से गुजरात के लिए हवाई सफर अगले सप्ताह से शुरू होगा। 31 अक्टूबर को अहमदाबाद से पहली फ्लाइट जबलपुर आएगी, वहीं जबलपुर से भी पहली फ्लाइट अहमदाबाद रवाना होगी।

news facts- गुजरात से सीधी सेवा, 31 से उड़ान भरेगी जबलपुर-अहमदाबाद फ्लाइट

जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट ने अहमदाबाद-जबलपुर-अहमदाबाद फ्लाइट शुरू करने जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामतनु शाहा के अनुसार हैदराबाद-जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह सेवा स्पाइस जेट द्वारा शुरू की जा रही है। इसके बाद यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई जा रही है। यह सेवा व्यवसायिक रूप से भी अच्छी मानी जा रही है। क्योंकि गुजरात से कपड़ा व्यापारियों का सीधा जुड़ाव है। वे रेडीमेड क्लस्टर से जुडकऱ व्यापार कर सकेंगे। वहीं डायमंड व्यापारियों के लिए भी ये हवाई सेवा लाभदायी हो सकती है।

यह रहेगा शेड्यूल
अहमदाबाद से : सुबह 06.15 बजे
जबलपुर पहुंचेगी: सुबह 08.05 बजे
जबलपुर से : सुबह 08.25 बजे
अहमदाबाद : सुबह 10.10 बजे

अभी यह है फेयर
जबलपुर-अहमदाबाद: 3799 रुपए
अहमदाबाद-जबलपुर: 4085 रुपए

यहां एयरपोर्ट डायरेक्टर का सिक्किम तबादला
भारतीय विमान प्राधिकरण की ओर से डुमना एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामतनु साहा का तबादला सिक्किम कर दिया गया। वे बुधवार को रिलीव होंगे। जानकारी के अनुसार वे अपना चार्ज एयरपोर्ट के ही एक वरिष्ठ अधिकारी विवेक उपाध्याय को सौंपेंगे। साहा इस फ्लाइट के शुरू होने से पहले ही चले जाएंगे। ऐसे में नए अधिकारी को इसकी शुरुआत में यात्रियों का स्वागत करने का अवसर मिलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो