scriptस्मार्ट सिटी जबलपुर में जलवायु परिवर्तन पर फोकस | focus on climate change in smart city jabalpur | Patrika News

स्मार्ट सिटी जबलपुर में जलवायु परिवर्तन पर फोकस

locationजबलपुरPublished: Sep 26, 2021 01:33:40 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-सूबे के सभी सातों स्मार्ट सिटी में लागू होगी जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना

स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक संदीप जीआर व स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत

स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक संदीप जीआर व स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत

जबलपुर. जलवायु परिवर्तन वर्तमान दौर की सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में इस पर फोकस करते हुए जबलपुर और सूबे के सभी सात स्मार्ट सिटी में जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना लागू की जाएगी। इसके लिए क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
कार्ययोजना की तैयारी के संबंध में आयोजित कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में आयुक्त नगर निगम व स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक संदीप जीआर व स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत ने दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रारंभिक चरण में जलवायु परिवर्तन का सामना करने और पर्यावरण को अनुकूल बनाने के उपायों को समाहित कर शहर के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके तहत, ऊर्जा और हरित भवन शहरी नियोजन, हरित आवरण और जैव विविधता, गतिशीलता और वायु तथा जल संसाधन प्रबंधन और अपशिष्ट प्रबंधन पर फोकस किया जाएगा।
आयुक्त नगर निगम ने बताया कि बताया कि इस कार्य के लिए पर्यावरण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार पर्यावरण योजना और समन्वय संगठन एजेंसी को अधिकृत किया गया है। अब कार्ययोजना की तैयारी के लिए ही यह कार्यशाला आयोजित की गई है। इसके माध्यम से संबंधित विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके सुझाव प्राप्त किया जाएगा। फिर उन सुझावों पर विचार विमर्श कर कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो