scriptदिल्ली में कोहरा, ये फ्लाइट्स हो रहीं लेट | Fog in Delhi, these flights are late | Patrika News

दिल्ली में कोहरा, ये फ्लाइट्स हो रहीं लेट

locationजबलपुरPublished: Dec 21, 2019 07:17:28 pm

Submitted by:

virendra sharma

फ्लायर्स को झेलनी पड़ रही परेशानी

flight.jpg
जबलपुर. दिल्ली में शुक्रवार शाम से छाए कोहरे ने जबलपुर-दिल्ली के बीच उडऩे वाली फ्लाइट्स की चाल बिगाड़ दी। शुक्रवार को एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 18 घंटे बाद शनिवार को फ्लायर्स को लेकर दिल्ली रवाना हुई। शनिवार को भी दिल्ली से आने वाली फ्लाइट चार घंटा देरी से जबलपुर पहुंची। रविवार को अहमदाबाद जबलपुर अहमदाबाद फ्लाइट रद्द कर दी गई।
शुक्रवार रात आठ बजकर दस मिनट पर एयर इंडिया की फ्लाइट को दिल्ली रवाना होना था। यह फ्लाइट रात दस बजकर दस मिनिट पर दिल्ली पहुंचती है। दिल्ली में घना कोहरा था। रात में फ्लाइट रद्द कर दी गई। शनिवार सुबह यही फ्लाइट दोपहर दो बजे दिल्ली रवाना हुई।
स्पाइस की उड़ान चार घंटे देरी से जबलपुर आई
दिल्ली से सुबह दस बजकर दस मिनट पर उडकऱ दोपहर 12 बजे जबलपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट को भी कोहरे की मार झेलनी पड़ी। यह निर्धारित समय से चार घंटा देरी से उड़ान भर सकी। यह फ्लाइट दोपहर 12 बजे के स्थान पर शाम साढ़े चार बजे जबलपुर पहुंची।
अहमदाबाद उड़ान आज रद्द
अहमदाबाद से सुबह 6.20 बजे उडकऱ सुबह 08.05 बजे जबलपुर पहुंचने वाली स्पाइस जेट की अहमदाबाद जबलपुर फ्लाइट भी एक घंटा देरी से उड़ी। यह फ्लाइट नौ बजे जबलपुर पहुंची। जबलपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट भी निर्धारित समय 8.25 बजे के बजाय 9.30 बजे अहमदाबाद रवाना हुई। यह फ्लाइट सुबह 10.35 बजे अहमदाबाद पहुंची। रविवार को जबलपुर अहमदाबाद जबलपुर फ्लाइट रद्द कर दी गई है।
जबलपुर-कोलकाता उड़ान का समय बदला
दिल्ली में पड़े कोहरे का असर सभी फ्लाइट्स पर पड़ा है। जबलपुर से कोलकाता और कोलकाता से जबलपुर उड़ान भरने वाली इंडिगो ने अपनी फ्लाइट्स आगामी कुछ दिनों के लिए रीशेड्यूल कर दी है। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट एक घंटे देरी से चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो