script

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने पीएम मोदी पर उठाया ये गंभीर सवाल, देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Aug 27, 2018 10:00:09 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने राफेल सौदे को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

rajiv shukla on serious charge imposed on PM Modi

राजीव शुक्ला ने राफेल सौदे को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

जबलपुर। ‘लड़ाकू जहाज राफेल के सौदे में केंद्र सरकार ने 41 हजार 205 करोड़ रुपए का घोटाला किया है।’ यह आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अैर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने सोमवार को यहां होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में लगाया। राफेल सौदे का मामला बहुत बड़ा घोटाला है, लेकिन इस मुद्दे पर मोदी सरकार चुप हो जाती है।

पर्दा डालने का प्रयास
श्ुाक्ला ने राफेल विमान पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सरकार इस घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। उनका दावा था कि एक राफेल विमान महज 526 करोड़ का था। वर्तमान सरकार इसे 1670 करोड़ में खरीदकर देश का खजाना लुटा रही है। उनका कहना था कि यूपीए सरकार ने 12 दिसम्बर 2012 को खुली अंतरराष्ट्रीय बोली के अनुसार 126 राफेल लड़ाकू जहाज खरीदने का सौदा किया था। इसी को इतने महंगे दामों में खरीदकर सरकार ने दिखा दिया है कि उसके इरादे साफ नहीं हैं।

कीमतों में अंतर कैसे
शुक्ला ने कहा कि 18 जहाज फ्रांस से बनकर आने थे। 108 देश की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के तहत बनने थे। इस मूल्य पर 36 जहाज की कीमत 18 हजार 940 करोड़ रुपए आंकी गई। फ्रांस से एग्रीमेंट हो गया था। लेकिन, डिफेंस प्रक्रिया लम्बी होने के कारण यह पूरी नहीं हो सकी। 10 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में 126 की जगह 36 राफेल जहाज के लिए 60 हजार 145 करोड़ का सौदा किया। प्रत्येक जहाज की कीमत 1670.70 करोड़ है।

प्रकिया को किया नजरंदाज
शुक्ला ने कहा कि सरकार ने इस सौदे के लिए डिफेंस प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया को नजरअंदाज किया। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 36 हजार करोड़ का ऑफसेट कॉन्ट्रेक्ट छीना। रिलायंस को 30 हजार करोड़ का डिफेंस ऑफसेट कॉन्टे्रक्ट और एक लाख करोड़ का लाइफ साइकल कॉन्ट्रेक्ट मिला। शुक्ला यहां कांग्रेस के विशेष कार्यक्रम में जबलपुर आए थे। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, विधायक तरुण भानोत, जगत बहादुर सिंह अन्नू, टीकाराम कोष्टा और विश्वमोहन उपस्थित रहे।