scriptबड़ी खबर: मेले से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल | Four death on the spot in big accident | Patrika News

बड़ी खबर: मेले से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

locationजबलपुरPublished: Jan 15, 2019 08:19:14 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

समनापुर के समीप घटना से पसर गया मातम

Four death on the spot in big accident

मेले से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

जबलपुर/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत संबलपुर, समनापुर के समीप मंगलवार शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोग संबलपुर से मकरसंक्रांति का मेला देखकर लौट रहे थे। घटना के बाद उनकी मेले की खुशी, चीख-पुकार व मातम में बदल गई। मौके का दृश्य देखकर लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

अचानक टूटा नियंत्रण
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक मुराछ गांव का है। वह मुराछ गांव के ही लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली से संबलपुर के मेले में गया था। ग्रामीण हंसी खुशी मेला देखकर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही समनापुर गांव के समीप पहुंचा, खराब सडक़ की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया। टै्रक्टर ट्रॉली पर बैठे लोग उसके नीचे दब गए। राहगीर मदद के लिए दौड़े घायलों को जैसे-तैसे ट्रॉली के नीचे से निकाला। इस वक्त तक चार ग्रामीणों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल रवाना किया गया। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तीन साल पहले ही बनी सडक़
जानकारों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है। वहां सडक़ की हालत बेहद खराब है। सडक़ बहुत उंची-नीची है। बताया गया है कि ठेकेदार ने 3 साल पहले यहां सडक़ बनाई थी, लेकिन सडक़ की साइडों का निर्माण नहीं किया। कई जगह सडक़ से नीचे की साइड एक फुट तक नीची है। संभवत: तेज गति से ट्रैक्टर अचानक सडक़ से नीचे उतर गया, इसकी वजह से चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक नीचे खेत में जा पलटी। सभी ग्रामीण उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है। बताया गया है कि गोलू पिता रामप्रसाद ठाकुर 30 वर्ष ड्रायवर शराब के नशे में था। जिसे ग्रामीणों ने ट्रेक्टर चलाने से मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माना और यह हादसा हो गया।

एक ही गांव के हैं मृतक
धर्मेन्द्र पिता लोकमन यादव (26)
मूंगा बाई पति बेनी प्रसाद यादव (55)
अंकिता पिता मंगल ठाकुर (7)
कमला बाई पति रामेश्वर ठाकुर (45) सभी निवासी गौंड़ी धुवघट

ये हुए घायल
हादसे में उमा पिता नेतराम यादव 7 वर्ष, रानू पति नेतराम 30 वर्ष, कला बाई पति हाकम सिंह ठाकुर 60 वर्ष, सूरजबाई पति विशाल ठाकुर 30 वर्ष, अरविंद पिता सुखराम यादव 14 वर्ष, मानसी पिता राजकुमार मेहरा 10 वर्ष, राज पिता रामेश्वर ठाकुर 5 वर्ष, छोटी बाई पति विष्णु ठाकुर 55 वर्ष, धर्मेन्द्र मेहरा पिता कढोरी मेहरा 18 वर्ष, संजय पिता भगवान मेहरा 16 वर्ष, विशाल पिता हाकम ठाकुर 33 वर्ष, लक्ष्मी बाई पति पप्पू कोष्ठी 40 वर्ष, अंश पिता गोधन ठाकुर 6 वर्ष, सुनीता पति कढोरी मेहरा 46, अंकित पिता हीरालाल 19 वर्ष घायल हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो