script

मेष, वृषभ वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ, इनको सावधानी बरतने की जरूरत: राशिफल

locationजबलपुरPublished: Oct 10, 2019 10:11:49 am

Submitted by:

Lalit kostha

मेष, वृषभ वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ, इनको सावधानी बरतने की जरूरत: राशिफल
 

zodiac, astrology, zodiac signs, horoscope , leo, virgo, cancer, scorpio, aries, taurus

zodiac, astrology, zodiac signs, horoscope , leo, virgo, cancer, scorpio, aries, taurus

मेष- पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है।
वृषभ- उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हंै, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।
मिथुन- नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामले सुलझेंगे।
कर्क- रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं पर अभी विलंब है।
सिंह- आय में वृद्धि कैसे हो, अभी यही ध्यान में रखकर अपना कार्य करें। कॅरियर के प्रति सजग रहें। व्यापारिक साझेदारी में फेरबदल हो सकता है।
कन्या- लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हंै। परिवार के साथ समय बीतेगा। सहकर्मियों के साथ व्यवहार नम्र रखें।

तुला- संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट संबंधित समस्या होगी। आर्थिक लाभ होगा
वृश्चिक- कारोबार के विस्तार के लिए किसी न किसी रूप में सहयोग मिल सकेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु- आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं, लोग आप का मजाक बना सकते हैं।
मकर- प्रसन्न रहो और व्यर्थ की चिंता छोड़ दो। आप बहुत सोचते हो, यही कारण है कि आप का स्वास्थ्य कमजोर है। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा।
कुम्भ- आपने पूर्व में जो वादा किया था वह पूरा करने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
मीन- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो