scriptapple day: कैंसर और मोतियाबिंद से बचाता है यह फल, जानिए 10 खास फायदे | fruit protects against cancer | Patrika News

apple day: कैंसर और मोतियाबिंद से बचाता है यह फल, जानिए 10 खास फायदे

locationजबलपुरPublished: Oct 21, 2018 02:00:08 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

अनूठे फल में छिपा है सेहत का खजाना

fruit protects against cancer

अनूठे फल में छिपा है सेहत का खजाना

जबलपुर। सेब का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाना स्वाभिक बात है। यह वाकई कुदरत का ऐसा उपहार है, जो न केवल सेहत के लिए फायदे मंद है, बल्कि हमें कई घातक रोगों से भी बचाता है। इसमें मौजूद रसायन व तत्व कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लडऩे में सक्षम है। तभी तो अंग्रेजी भाषा में कहावत है- ‘एन एपल इन अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे।’ यानी रोज एक सेब खाने से बॉडी का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और बीमारियां भी दूर रहती हैं। आइए आपको इन अनूठे फल की और भी विशेषताओं से अवगत कराते हैं।

सेव में हैं ये तत्व
डायटीशिन अनुष्का शर्मा के अनुसार, सेब में कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक भरपूर मात्रज्ञ में होते हैं। भूख लगने पर सेब खाना फास्ट फूड से ज्यादा बेटर है। सेव खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। यह आंतों को न केवल राहत देता है, बल्कि उनकी सफाई करके उन्हें स्वस्थ भी कर देता है।

सुबह खाएं एक सेव
एल्गिन हॉस्पिटल की न्यूट्रीशियन अंजली दीवान बताती हैं, पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेब कम्प्लीट फूड माना जाता है। इसमें ग्लूकोज का लेवल ज्यादा होता है। इसे पचने में ज्यादा समय लगता है। इस कारण मॉर्निंग में खाना ज्यादा बेहतर है। क्योंकि, दिन में एक्टीविटी के दौरान इसका पाचन आसानी से हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों को रात में सेब नहीं खाना चाहिए।

ये हैं फायदे
– सेब में फाइबर होता है, जो डाइजेशन सिस्टम को बेटर करता है।
– विटामीन सी आरयन तत्व को अवशोषित करने में मदद करता है।
– इसमें मौजूद पोटेशियम के कारण सोडियम की मात्रा संतुलित होती है, हृदय के लिए भी अच्छा है।
– आयरन के कारण एनीमिया मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
– कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।
– इसमें मौजूद मैग्नीशियम हृदय की मांसपेशियों को फैलाने में मदद करता है।
– एंटी ऑक्सीडेंट से मोतियाबिंद की बीमारी से बचाता है।
– इसमें मौजूद पेक्टिन डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
– कैंसर, मानसिक रोग और मोटापा भी कम करने में सहायक है।
– सेव में मौजूद पौष्टिक तत्व आंखों को फायदा पहुंचाते हैं और बॉडी मशल्स को भी मजबूत करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो