scriptGandhi Sandesh Yatra : युवाओं को बताएंगे महात्मा गांधी के संदेश-विचार | Gandhi Sandesh Yatra : Youth will know the Mahatma Gandhi's messages | Patrika News

Gandhi Sandesh Yatra : युवाओं को बताएंगे महात्मा गांधी के संदेश-विचार

locationजबलपुरPublished: Dec 22, 2019 01:52:09 am

Submitted by:

praveen chaturvedi

25 दिसम्बर को जबलपुर से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होगी गांधी संदेश यात्रा

press confrence

press confrence

जबलपुर। युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों और संदेशों से अवगत कराने के लिए मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी 25 दिसम्बर को जबलपुर से छिंदवाड़ा तक गांधी संदेश पदयात्रा निकालने जा रही है। इसमें जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल, कटनी, दमोह, मंडला और डिंडोरी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ता व गांधीवादी विचारक शामिल होंगे। यह जानकारी कमेटी के प्रदेश सचिव व प्रमुख पदयात्राी दुर्गेश पटेल ने दी।

छिंदवाड़ा में होगा समापन
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली जा रही है। इसमें महात्मा गांधी के विचारों के साथ साहित्य का प्रसार आमजनों तक किया जाएगा। समाज में फैल रही असहिष्णुता, नफरत और हिंसा से समाज को महात्मा गांधी के विचार और अहिंसा का संदेश बचा सकता है। पदयात्रा का समापन छह जनवरी को छिंदवाड़ा में होगा। इसमें मुख्यमंत्री कमलानाथ भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी सम्मिलित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव और ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे ने बताया कि असहयोग आंदोलन के दौरान ६ जनवरी 1921 को महात्मा गांधी छिंदवाड़ा आए थे। 2020 में उनके छिंदवाड़ा आगमन का शताब्दी वर्ष है। इस इतिहास को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह यात्रा प्रतिदिन 25 से 30 किमी की दूरी तय करेगी। रास्ते में आने वाले शहर, कस्बे, स्कूल और कॉलेज में छात्र-छात्राओं से सम्पर्क करने के साथ ही गांधी विचारों को बताने के लिए जनसभा होगी। इस दौरान सतीश तिवारी, टीकाराम कोष्टा, प्रशांत मिश्रा और रामदास यादव उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो