bell-icon-header
जबलपुर

Ganesh chaturthi 2019: आज है गणेश चतुर्थी, ऐसे करें गणपति की स्थापना, ये हैं चौघड़िया लग्नानुसार गणेश स्थापना मुहूर्त

गणेश चतुर्थी, Ganesh chaturthi: गणेश चतुर्थी पर आज बन रहा शुभ संयोग, हरतालिका तीज व्रत कथा, हरतालिका तीज व्रत, कथा एवं पूजा विधी 2019

जबलपुरSep 02, 2019 / 10:40 am

Lalit kostha

गणेश चतुर्थी, Ganesh chaturthi: गणेश चतुर्थी पर आज बन रहा शुभ संयोग, हरतालिका तीज व्रत कथा, हरतालिका तीज व्रत, कथा एवं पूजा विधी 2019

जबलपुर/ शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी््र शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: मुहर्रम तारीख 2, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : भाद्रपद, पक्ष : शुक्ल, तिथि – प्रात: 9.2 तक जया तिथि तृतीया उपरंात रिक्ता तिथि चतुर्थी रहेगी। जया तिथि सभी प्रकार के मागलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है। इस तिथि में राजकीय कार्य, विवाह, कलारंभ, वास्तु, गृहप्रवेश, जलाशयारंभ, विग्रहकार्य, आभूषण निर्माण जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं। वहीं रिक्ता तिथि मांगलिक कार्य हेतु शुभ एवं मंगलकारी नहीं मानी जाती है।
योग- दोपहर 11.9 तक शुभ उपरंात हर्षण योग रहेगा। दोनों ही योग शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
विशिष्ट योगर्- आज जया तिथि त्रयोदशी में पत्र लेखन, मित्र मिलन, सेवारंभ वाणिज्य व्यापार से जुड़े कार्य शुभ रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरंात वणिज तदनंंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।

 

नक्षत्र- लघुसंज्ञक तिर्यडमख़ नक्षत्र हस्त दोपहर 1.35 तक उपरंात मृदुसंज्ञक नक्षत्रिि चत्रा रहेगा। हस्त नक्षत्र सभी प्रकार के मंागलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी माना जाता हे, इस नक्षत्र मे यात्रा, प्रतिष्ठा, कारीगरी, वास्तु पूजन, पुष्टता, आभूषण निर्माण, अलंकार तथा विद्या संगीत से जुडे कार्य अत्यंत शुभ माने जाते है। सम्मान, उपहार, तथाा यात्रा हेतु भी यह नक्षतर्् ा शुभ है।
शुभ मुहूर्त – आज गर्भाधान, अन्नप्रासन, नामकरण, वाद्यकलारंभ, विपणि ब्यापार, क्रय विक्रय, पौधारोपण, आवेदन पत्र लेखन, वास्तु पूजन जैसे कार्य शुभ माने जाते है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर, लाभ अमृत तथा रात्रि 6.00 से 7.30 बजे तक शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : हरितालिका व्रत, श्री विनायक चतुर्थी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। आज शिव तथा गणपति आराधना परम कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : रात्रि 12.58 तक कन्या राशि में उपरंात शुक्र प्रधान राशि तुला राशि में संचरण करेगा।

 

 

गणेश चतुर्थी, Ganesh chaturthi: गणेश चतुर्थी पर आज बन रहा शुभ संयोग, हरतालिका तीज व्रत कथा, हरतालिका तीज व्रत, कथा एवं पूजा विधी 2019

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के सिंह राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 बजे से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्मे बालकों का नामाक्षर पू,ष,ण,ठा अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। हस्त नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कन्या होगी, राशि स्वामी बुध तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। कन्या राशि के जातक प्राय: बुद्धिमान, उत्साही, जलयात्रा प्रेमी, न्यायप्रिय, चंचल, मितव्ययी, मिलनसार, आकर्षक समानतावादी, निपुण, साहसी, लोकप्रिय तथा परोपकारी शिक्षा क्षेत्र में सफल होते हेैं।

Hindi News / Jabalpur / Ganesh chaturthi 2019: आज है गणेश चतुर्थी, ऐसे करें गणपति की स्थापना, ये हैं चौघड़िया लग्नानुसार गणेश स्थापना मुहूर्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.