ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मेष राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00 .00 बजे से 1.30.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर या,यू,भा,भी, अक्षर से आरंभ कर सकते है। मूल नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि धनु होगी, राशि स्वामी गुरु तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। धनु राशि के जातक प्राय: शांत, गम्भीर, सरल, सुधारवादी दयालु, प्रकृति प्रेमी मननशील, लज्जाशील, समाजसेवी, परोपकारी, विवेकी, विवेकवान, धर्मात्मा प्रतिष्ठावान होते हैं। स्वतंत्र व्यवसाय सफलता के लिए अति उत्तम रहेगा।