script

गणेशोत्सव शुरू होते ही गहनों, गाडिय़ों और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में पैर रखने जगह नहीं, बाजार में उमड़ी खरीददारों की भीड़

locationजबलपुरPublished: Sep 02, 2019 11:49:53 am

Submitted by:

Lalit kostha

गणेशोत्सव 2019: सोने की कीमत, बाइक की कीमत, कार की कीमत, इलेक्ट्रॉनिक बाजार, शुभ मुहूर्त

gold-price-in-india.jpg

ganeshotsav 201

जबलपुर/ गणेशोत्सव के शुरू होते ही बाजार में भी व्यापार का श्रीगणेश हो गया है। त्यौहारी सीजन अब दीवाली तक चलेगा। सबसे ज्यादा खरीदी इसी दौरान होती है। वहीं गणेशाोत्सव में लोग जमकर खरीदी करेंगे। करोड़ों रुपयों का व्यापार हर क्षेत्र में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गाडिय़ों, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की प्री बुकिंग से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पितर पक्ष में भी लोग अपने पूर्वजों की याद में खरीददारी करने लगे हैं।

 

market.jpg

खरीदारी के लिए मनपसंद नए शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। पहला पड़ाव गणेश चतुर्थी है। कुछ प्रमुख क्षेत्रों में कारोबार में भारी तेजी रहेगी। इसलिए डीलर्स तैयार हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मंदी की सुगबुगाहट जरूर है। लेकिन, अपने शहर में इसका असर नहीं दिख रहा है। शहर का कारोबार बहुत हद तक गांवों पर भी निर्भर रहता है। वर्षा की स्थिति बेहतर होने से भी कारोबार में तेजी उम्मीद है। प्रथम पूज्य श्रीगणेश का पर्व शुरू होने के साथ ही शहर का बाजार सज गया है।

 

cars.jpg

वैवाहिक सीजन में हर क्षेत्र के बाजार में बूम-बूम था। लोगों ने सामान्य दिनों से ज्यादा खरीदी की। लेकिन, मुहूर्त खत्म होते ही बाजार में चहल-पहल कम हो गई थी। अब बाजार में फिर तेजी आ गई है। गणेश चतुर्थी में कई लोगों ने विशेष चीजों को खरीदने का प्लान बना रखा है। बीच में पितृपक्ष होने के कारण कुछ अंतराल के लिए खरीदी कम हो जाएगी। उसके बाद रामनवमी एवं धनतेरस और दीपावली का त्योहार आ जाएगा। इन त्योहारों को देखते हुए कंपनियों ने भी उत्पादन तेज कर दिया है।

 

अनुमानित कारोबार-
कारोबार बिक्री
ज्वेलरी 4 से 6 करोड़
ऑटोमोबाइल 5 से 6 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स 3 से 4 करोड़
सजावट 2 से 3 करोड़
ऑनलाइन 8 से 10 करोड़

ट्रेंडिंग वीडियो