scriptआग उगलते सूरज से झुलस गया ये शहर, इतना चढ़ गया पारा | garmi se behal hua madhya pradesh | Patrika News

आग उगलते सूरज से झुलस गया ये शहर, इतना चढ़ गया पारा

locationजबलपुरPublished: May 11, 2019 10:15:54 am

Submitted by:

Lalit kostha

आग उगलते सूरज से झुलस गया ये शहर, इतना चढ़ गया पारा
 

weather news

weather news

जबलपुर. हवा का रुख बदलने के साथ ही शुक्रवार को दोपहर में सूरज ने तीखे तेवर दिखाए। झुलसाने वाली धूप से बचने के लिए लोग छांव तलाशते नजर आए। राजस्थान की गर्म रेत से आ रही हवाओं ने मौसम में और गर्मी बढ़ाई। दोपहर एक बजे के बाद और शाम चार बजे के बीच लू जैसी चली गर्म पश्चिमी हवा से पारा ने भी उछाल मारा। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई है। पारा 43 डिग्री को छूने के करीब आने के साथ ही धूप और गर्मी अब लोगों को बेहाल करने लगी है। चेहरे और त्वचा के झुलसने से बचने के लोग दिनचर्या बदल रहे हैं। दोपहर के बजाय सडक़ों और बाजारों में शाम के बाद अधिक भीड़ हो रही है।

news facts-

– सूरज ने फिर दिखाए तेवर, धूप के साथ बढ़ी गर्मी
-शहर में पश्चिमी हवा के कारण पारा उछला

एक दिन पुराने तापमान के बराबर पहुंचा
पारे में उछाल के साथ ही तापमान बढकऱ एक दिन पुराने तापमान के बराबर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री और गुरुवार के मुकाबले 0.4 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। सुबह के वक्त 24 और शाम को आद्र्रता का प्रतिशत 12 था।

अभी और बढ़ेगी तपिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। द्रोणिका बनने की सम्भावना नहीं है। इस कारण आने वाले दिनों में सूरज की तपिश एवं गर्मी और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी हवा 6-8 किमी प्रति घंटा की गति चली। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव, रीवा, सीधा में रेकॉर्ड किया गया है।

ये है स्थिति

तिथि : अधिकतम : न्यूनतम
10 मई : 42.8 : 24.7
9 मई: 42.4 : 27.2
8 मई: 42.8 .़ 26.8

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो