scriptBreaking…एक के बाद एक हुए दो धमाके, दहल गए लोग | gas cylinder blast | Patrika News

Breaking…एक के बाद एक हुए दो धमाके, दहल गए लोग

locationजबलपुरPublished: Apr 07, 2019 10:34:40 pm

Submitted by:

virendra rajak

पुलिस, फायर बिग्रेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे

कहीं गोदाम में तो कहीं खेत में लगी आग

कहीं गोदाम में तो कहीं खेत में लगी आग

जबलपुर, रात का वक्त था, सभी अपने-अपने घरों में थे। कोई खाना बना रहा था, तो कोई टीवी देख रहा था, तो कोई बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी एक के बाद एक दो जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज बम फटने जैसी थी, एकाएक आवाज ने पूरे इलाके को दहला दिया। लोग दहशत में आ गए। बाहर निकले, तो चारों ओर धुआं ही धुआं था। कुछ नजर आ रहा था, तो केवल आसमान की ओर उठती आग की लपटें। चीख पुकार मची हुई थी। लोग यहां-वहां भाग रहे थे। किसी ने बच्चों को गोद में उठाया, तो कोई बुजुर्गों को लेकर सुरक्षित स्थान ढूंढने लगा। चंद पलों में पुलिस, फायर बिग्रेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कारण था, एक घर मंे गैस लीक होने के कारण सिलेंडरों के फटने का। सलेंडर फटने के कारण हुए धमाकों से लोग दहल गए थे।
महाराजपुर स्थित पटेल नगर में रविवार रात एक घर में रखा गैस सिलेंडर लीक हो गया, जिस कारण उसमें आग भड़क गई। कोई कुछ समझ पाता, इसके पूर्व एक के बाद एक दो जोरदार धमाकों के साथ दो गैस सिलेंडर फट गए। पूरे घर में आग लग गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार पटेल नगर में बिल्डर संतोष दुबे का मकान है। संतोष के कर्मचारी वहां रहते है। रात के वक्त कर्मचारी वहां थे, इस दौरान अचानक घर में आग लग गई। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर दौड़े। वहां रहने वाली पूजा पटेल ने तत्काल फायर बिग्रेड को कॉल कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही आईएसबीटी से एक तथा एक फायर बिग्रेड नगर निगम से रवाना हुई। दोनों वाहन वहां पहुंचे और कुछ ही देर में आग बुझा ली। संतोष कहां रहते हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो