scriptआम चुनाव: 76 हजार नए मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता | General elections: 76 thousand new voters will become losers | Patrika News

आम चुनाव: 76 हजार नए मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता

locationजबलपुरPublished: Mar 05, 2019 01:34:30 am

Submitted by:

santosh singh

लोकसभा चुनाव में पहली बार देंगे वोट, आमसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। सभी पार्टियां अपनी तरकश में मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए तीर शामिल करने में जुटी हैं।

bjp congress

लोकसभा चुनाव

जबलपुर। आमसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। सभी पार्टियां अपनी तरकश में मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए तीर शामिल करने में जुटी हैं। पांच साल में प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर भी बदल चुकी है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो चुका है, तो विधानसभा चुनाव में जिले की आठ सीटों में दोनों ही मुख्य पार्टियां चार-चार के आंकड़े पर हैं। दोनों ही पार्टियों की नजर जबलपुर लोकसभा सीट पर है। आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार जीत-हार का नतीजा आम चुनाव में मतदान करने वाले 76 हजार मतदाता तय करेंगे।
आंकड़ों में जाने लोकसभा की तस्वीर-
कुल मतदाता-17.87 लाख
पुरुष मतदाता-9.24 लाख
महिला मतदाता-8.62 लाख
थर्ड जेंडर-73
दो लाख से भाजपा ने दर्ज की थी जीत-
वर्ष 2014 के आम चुनाव में जबलपुर लोकसभा से कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। प्रत्याशियों में 12 सामान्य, दो एससी और एक प्रत्याशी एसटी कटेगरी के थे। परिणाम भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में गया था। दो लाख से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस दूसरे नम्बर पर थी। छह प्रत्याशी निर्दलीय लड़े थे। प्रमुख पार्टियों की बात करें तो भाजपा-कांग्रेस के अलावा बसपा, सपा, गोंगपा, सीपीआइ, सीपीआइएम, जदयू ने प्रत्याशी उतारे थे। अब हालात बदल चुके हैं। तीन महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त लगभग 35 हजार तक सिमट गयी थी। हालांकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिले के मतदाताओं ने अलग तरीके से जनादेश पूर्व में भी दिया है। 2013 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर पीछे रही भाजपा ने 2014 के आम चुनाव में सभी आठों सीटों पर बढ़त बनायी थी।
महिला मतदाता सबसे अधिक बढ़ीं
पिछले आम चुनााव के मुकाबले बढ़े मतदाताओं पर नजर डाले तो पुरुषों की तुलना में सबसे अधिक महिला मतदाता 48 हजार 762 बढ़ी हैं। पिछले चुनाव में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं थी। इस बार महिला मतदाता अहम भूमिका में होंगी।
पांच साल में इस तरह लोकसभा की बदली तस्वीर
विधानसभा-पुरुष-महिला-वर्ष
पाटन-124578-113832-2019
पाटन-119243-106357-2014
अंतर-5335-7475-
कुल बढ़े मतदाता 12810
——–
बरगी-116738-107292-2019
बरगी-108505-96904-2014
अंतर-8233-10388-
कुल बढ़े मतदाता 18621
————–
पूर्व-120684-112787-2019
पूर्व-115399-103418-2014
अंतर-5285-9369
कुल बढ़े मतदाता 14654
————-
उत्तर-108519-101962-2019
उत्तर-110793-102327-2014
अंतर-2274 घटे-365 घटे
कुल घटे मतदाता 2639
————–
केंट-97195-91468-2019
केंट-100531-92706-2014
अंतर-3336 घटे-1238 घटे
कुल घटे मतदाता 4574
————
पश्चिम-120567-114117-2019
पश्चिम-117282-108212-2014
अंतर-3285-5905
कुल बढ़े मतदाता 9190
————
पनागर-127794-116376-2019
पनागर-120595-105317-2014
अंतर-7199-11059
कुल बढ़े मतदाता 18258
————-
सिहोरा-108903-104424-2019
सिहोरा-104857-98255-2014
अंतर-4046-6169
कुल बढ़े मतदाता 10215

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो