scriptफूलों से घर को सजाने का सबसे अच्छा तरीका, सबसे खूबसूतर दिखेगा आशियाना | ghar ko decorate kaise kare | Patrika News

फूलों से घर को सजाने का सबसे अच्छा तरीका, सबसे खूबसूतर दिखेगा आशियाना

locationजबलपुरPublished: Dec 14, 2018 12:56:26 pm

Submitted by:

Lalit kostha

फूलों से घर को सजाने का सबसे अच्छा तरीका, सबसे खूबसूतर दिखेगा आशियाना

ghar ko decorate kaise kare

ghar ko decorate kaise kare

जबलपुर। अब धूप अच्छी लगने लगी है। सर्दी ने दस्तक दे दी है। यह एक खूबसूरत मौसम है, जो कि इंसान को नेचर के थोड़ा और करीब ले आता है। यह मौसम सीजनल पौधों की रंग बिरंगी खूबसूरती के लिए भी मशहूर है। सर्दी में सीजन फूलों की डिमांड बढ़ जाती है। गेंदा, डहेलिया, गुलदाउदी के अलावा बहुत से हाइब्रिड प्लांट्स आपकी बगिया को खूबसूरत रखते हैं।

news facts

सीजनल पौधों का मौसम
हाइब्रिड प्लांट्स और फ्लॉवर्स से महकेगी बगिया

सीजनल प्लांट एक महीने में तैयार होते हैं और 15 दिनों में इसमें फलियां आती हैं। इस मौसम में सबसे ज्यादा गेंदा बिकता है। इनमें ऑरेंज, रेड, गोल्डन ज्यादा पॉपुलर हैं। इसके बाद गुलदाउदी पौधा भी खूब बिकता है। इसकी भी कई वैरायटी शहर के विभिन्न नर्सरी में अवेलेबल है। इसकी खासियत है कि इसका रंग खिलने के बाद ही दिखता है। कोलकाता से आने वाला डहेलिया भी इस सीजन में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इस मौसम में इनडोर पौधों की भी बहुत डिमांड होती है। इनमें विनका, जैसमिन, पैसीप्लोरा, इनकारनेटा, गंधराज, कॉर्निफेस की मांग होती है। इन पौधों की खूबी यह है कि इसे घर के अंदर डेकोरेटिव तरीके से सजाया जा सकता है। इन सभी पौधों में वैरायटी और कलर मौजूद हैं।

विदेशी हाइब्रिड प्लांट
आजकल विदेशी प्लांट्स के सीड्स लगाकर शहर की ही नर्सरी में हाइब्रिड किया जा रहा है। शहर की एक नर्सरी के संचालक राज काबरा ने बताया कि इनमें कई जगह के प्लांट्स शामिल हैं। यूके का पिटुनिया, जापान का पेन्जी, हॉलैंड का लिलियम, अमेरिका का रनन कुलम, इसी तरह एक अन्य देश का प्रायमुला प्लांट यहीं पर हाइब्रिड किया जाता है।

छांव में भी बढ़ सकते हैं कई पौधे
पेंजी, डेंथस, ऑस्टर, सिनेरिया, साल्विया, एंड्रेनम, प्लॉक्स, कोलियस, इम्पेशन, बरबीना, कैलेंडुला, बिगुनिया, हॉलीहग, आइस प्लांट, नक्टेसियम ऐसे पौधे हैं, जो इस मौसम में बगिया को डेकोरेट करने के लिए बेस्ट हैं। इसमें साल्विया छांव में भी बढ़ सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो