scriptइन राशियों के लोगों के लिए मानसिक सुख-शांति वाला रहेगा दिन, इन्हें मिलेगी सफलता – राशिफल | ghar mein sukh shanti samridhi ke upay rashifal see horoscope 7 June | Patrika News

इन राशियों के लोगों के लिए मानसिक सुख-शांति वाला रहेगा दिन, इन्हें मिलेगी सफलता – राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jun 06, 2019 07:31:37 pm

Submitted by:

abhishek dixit

इन राशियों के लोगों के लिए मानसिक सुख-शांति वाला रहेगा दिन, इन्हें मिलेगी सफलता – राशिफल

27 march 2019 ka rashifal

horoscope,remedies for negative venus in horoscope,horoscope in hindi,sun planet in horoscope,weekly horoscope predictions,Zodiac sign weekly horoscope Prediction,Weekly Horoscope,weekly horoscope in hindi,

मेष- यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।
वृषभ- व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास चाहिए। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।
मिथुन- अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।
कर्क- विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध उत्तेजना पर संयम रखें। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा सम्भव है।
सिंह- बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे। वाहन का प्रयोग सम्भल कर करें।
कन्या- अपनी आगामी योजनाओ को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला- कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा।
वृश्चिक- किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। दोस्तों के साथ सम्बन्ध कमजोर होंगे।
धनु- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मकर- दिन महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
कुम्भ- दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।
मीन- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल.जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो