script17 साल की लडक़ी से बनाए शारिरिक संबंध, शादी का झांसा देकर 10 साल बाद छोड़ा | girl make physical relation with boyfriend, marriage commitment | Patrika News

17 साल की लडक़ी से बनाए शारिरिक संबंध, शादी का झांसा देकर 10 साल बाद छोड़ा

locationजबलपुरPublished: Oct 30, 2019 02:24:20 pm

Submitted by:

Lalit kostha

17 साल की लडक़ी से बनाए शारिरिक संबंध, शादी का झांसा देकर 10 साल बाद छोड़ा
 

जबलपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ एक युवक पिछले 10 वर्ष से लगातार बलात्कार करते रहा। युवती ने शादी की बात कही तो उसने मना कर दिया। युवती ने अधारताल थाने पहुंच कर बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। उधर पाटन में 17 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया।

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, अधारताल में मामला दर्ज, उधर पाटन में किशोरी से छेड़छाड़

अधारताल पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय युवती ने शिकायत कर बताया कि 10 वर्ष पहले उसकी पहचान मक्का नगर निवासी सानू उर्फ मुख्तार से हुई थी। मुख्तार ने उसे बातों में फंसाया और जून 2009 में उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसने शादी की बात कही। इसके बाद वह लगातार उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार करते रहा। उसने युवती को कुछ समय तक सुहागी में कमरा लेकर अपने साथ भी रखा। अब उसने शादी करने से मना कर दिया।

उधर, पाटन थाना में 17 वर्षीय किशोरी ने प्रकरण दर्ज कराया। बताया कि सोमवार की रात निस्तार के लिए उठी तो इटवा गांव के मिथलेश बर्मन ने उसे पकड़ लिया। किशोरी की चीख सुनकर उसकी मां दौडकऱ पहुंची तो मिथलेश किशोरी को पकड़ कर खींच रहा था। तभी किशोरी के पिता व गांव के अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद वह धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, भादवि 11 वीआई, पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया।

 

rape.jpg

शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ बलात्कार
घमापुर थानंातर्गत रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने एक युवक पर घर में घुसकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार किशोरी ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी बड़ी बहन पिता के साथ रीवा गई थी। तब शुभम पटेल उसके घर आया। अंगूठी पहना कर बोला कि वह उसकी पत्नी हो गई है। दिसम्बर 2017 में उसके साथ बलात्कार किया। बहन के लौटने पर उसकी आपबीती सुनाई थी। स्कूल आते-जाते भी वह उसे परेशान करता है। शुभम धमकी देता रहता है कि वह हाईकोर्ट में काम करता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। अब उसने शादी करने से मना कर दिया और उसकी बदनामी भी कर रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में अधारताल थाने में मंगलवार शाम को 17 वर्षीय किशोरी ने गोलू नाम के युवक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक किशोरी 11वीं में पढ़ती है। शिकायत में बताया कि एक वर्ष से गोलू उसका पीछा करता है। सोमवार की रात वह घर के सामने खड़ी थी, तभी गोलू पहुंचा और हाथ पकड़ कर खींचने लगा। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग निकला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो