scriptशर्मनाक: नवरात्र में कन्या पूजन से पहले बच्ची बनी घिनौनी सोच का शिकार, हुआ दुराचार | girl rape before navratri kanya pujan 2019 | Patrika News

शर्मनाक: नवरात्र में कन्या पूजन से पहले बच्ची बनी घिनौनी सोच का शिकार, हुआ दुराचार

locationजबलपुरPublished: Apr 06, 2019 01:11:45 pm

Submitted by:

Lalit kostha

शर्मनाक: नवरात्र में कन्या पूजन से पहले बच्ची बनी घिनौनी सोच का शिकार, हुआ दुराचार

navratri

girl rape before navratri, girl rape, navratri kanya pujan 2019, kanya bhoj kaise kare, kanya bhojan vidhi, kanya pujan ka samay

जबलपुर। नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। हर तरफ माता रानी का जयकारा गूंज रहा है। लोग कन्याओं का पूजन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कन्याओं को किसी और रूप में ही देखा करते हैं। कन्याएं जहां देवी का साक्षात रूप मानी जाती हैं, वहीं विकृत मानसिकता वालों के लिए ये केवल उपभोग की वस्तु बनकर रह गई हैं। ऐसा ही मामला जबलपुर के कुंडम में सामने आया है। जिसमें एक बालिका नवरात्र से पहले ही गंदी सोच का शिकार हो गई। मामला थाने में दर्ज हो गया है।

यह है मामाला
कुंडम थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने बिस्किट का लालच देकर 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार किया। आरोपी बालिका का रिश्ते में बाबा लगता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।

सीएसपी मलखान सिंह ने बताया, बालिका के माता-पिता एक अप्रैल को मजदूरी करने गए थे। वह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा। बालिका उस समय झाड़ू लगा रही थी। आरोपी ने कुछ देर तक बातें करने के बाद उसे बिस्किट देने के बहाने अपने पास बुलाया। बालिका उसके पास पहुंची, तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। उसे पास के खेत में ले जाकर बलात्कार किया। किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। बालिका ने गुरुवार को अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां शुक्रवार को उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

इधर, बकरी चराने गई किशोरी से छेड़छाड़
बरेला पुलिस ने शुक्रवार को 15 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, किशोरी आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। उसकी मां कटाई करने जाती है। 25 मार्च की सुबह आठ बजे वह गांव की दादी अम्मा के साथ बकरी चरा रही थी। करीब 10 बजे कमलेश पटेल नाम का युवक वहां पहुंचा और किशोरी को छेडऩे लगा। किशोरी ने दादी को जानकारी दी। उसने डांट कर कमलेश को भगा दिया। दो-तीन दिन कमलेश किशोरी के घर पहुंचा और पीने के लिए पानी मांगा। किशोरी के मना करने पर वह चला गया। इसके बाद भी कमलेश उसका पीछा करता रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो