scriptsexual abused पॉलिसी कराने लडक़ी को घर बुलाया, फिर कर दी ये गंदी हरकत | girl sexual abused in jabalpur | Patrika News

sexual abused पॉलिसी कराने लडक़ी को घर बुलाया, फिर कर दी ये गंदी हरकत

locationजबलपुरPublished: Jul 09, 2019 10:36:18 am

Submitted by:

Lalit kostha

गंदी नजर रखने वाले को हवालात के पीछे पहुंचा दिया

married woman neighbour try to rape

married woman neighbour try to rape

जबलपुर। वो सशक्त होकर खुद के पैरों पर खड़ी होने की कोशिश कर रही थी। लेकिन हवस के पुजारियों की नजर में वो केवल एक भोग की वस्तु ही नजर आई। ऐसे में उसका हौंसला बढऩे के बजाए मनोबल ही टूट गया। हालांकि उसने हिम्मत दिखाई और गंदी नजर रखने वाले को हवालात के पीछे पहुंचा दिया। मामला जबलपुर के पनागर क्षेत्र का है।
पनागर थानांतर्गत मोहनिया में पॉलिसी कराने के बहाने महिला बीमा एजेंट को एक युवक ने घर बुलाया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय युवती ने बताया कि रविवार को मोहनिया निवासी हेमराज ने उसे पॉलिसी समझने के लिए घर बुलाया। युवती अपने कर्मचारी के साथ हेमराज के घर पहुंची, तो वहां हेमराज अकेला था। वह हेमराज को समझाने लगी। इसी दौरान उसने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। कर्मचारी ने डांटा तो हेमराज विवाद करने लगा। पुलिस ने हेमराज को गिरफ्तार कर लिया।

 

sexual abused

यहां भी हुईं छेड़छाड़ की शिकार-
कठौंदा तालाब के पास सोमवार को 15 वर्षीय युवती को बाइक सवार दो मनचलों ने रोक लिया। सिविल लाइंस निवासी किशोरी सहेली से मिलने गई थी। लौटते समय रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। किशोरी ने तेज आवाज में शोर मचाया, तो आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने माढ़ोताल पुलिस को फोन किया और किशोरी को घर पहुंचाया।

कार्यस्थल पर पहुंच कर किया बदनाम
कोतवाली निवासी युवती ने लखन भोजक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार लखन छह महीने से युवती को आते-जाते परेशान कर रहा था। युवती ने उसकी बात नहीं सुनी, तो वह उसके कार्यस्थल पर पहुंच कर बदनाम करने लगा। परेशान होकर सोमवार को युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

 

sexual abused

सरेआम छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तार
शहर में शोहदों का आतंक किस कदर बढ़ गया है, इसकी बानगी सोमवार सुबह केंट क्षेत्र में दिखी। स्कूल जा रही 15 वर्षीय छात्रा का सरेराह शोहदे ने हाथ पकड़ लिया। छात्रा हाथ छुड़ाकर स्कूल पहुंची, तो शोहदा भी वहां पहुंच गया। इसके बाद स्कूल की ओर से छात्रा की मां को सूचना दी गई। बेटी को लेकर केंट पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार छात्रा सुबह 7.30 बजे स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल के पास जितेंद्र श्रीवास्तव पीछा करते हुए पहुंचा और हाथ पकड़ कर रोक लिया। छात्रा के मुताबिक सप्ताह भर से वह स्कूल आते-जाते पीछा करता था। मना करने पर उसके साथ गालीगलौज करता था। पुलिस ने आरोपी पुल नम्बर दो निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो