script

boyfriend खड़ा देखते रह गया और Girlfriends ने लगा दी नदी में छलांग, फिर हुआ यह

locationजबलपुरPublished: Oct 29, 2017 04:00:18 pm

Submitted by:

deepak deewan

नरसिंहपुर जिले में गोटेगांव के पास एक किशोरी शेढ़ नदी के पुल से नीचे कूदी

Girlfriend suscide in narsinghpur

Girlfriend suscide in narsinghpur

जबलपुर। नरसिंहपुर जिले में एक किशोरी नदी में कूद गई। जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय गोटेगांव के बीच शेढ़ नदी के पुल से उसने नदी में छलांग लगाई। किशोरी के लिए यह मौत की छलांग साबित हुई। उसे निकाला जरूर गया लेकिन तब तब उसकी सांसे थम चुकी थीं। जींस पहने हुए किशोरी और उसका साथी शेढ़ नदी के किनारे पर भी कई देर तक चलते रहे। बात करते हुए दोनों पुल पर आ गए और फिर यह हादसा हो गया। किशोरी ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी कुछ भी जानकारी नहीं मिली है। अभी तो किशोरी की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। इधर किशोरी की पहचान करने के लिए भी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रेमी के साथ थी किशोरी
बताया जा रहा है कि किशोरी की उम्र करीब १७-१८ साल रही होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वह पुल से कूदी थी तब उसके साथ एक लड़का भी था। दोनों पुल पर खड़े होकर बातें कर रहे थे और फिर अचानक किशोरी पुल से नदी में कूद गई। उसके नदी में कूदने के बाद कुछ क्षणों तक तो लड़का वहां खड़ा रहा लेकिन फिर वह मौके से भाग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक हाव-भाव से ये दोनों लवर्स लग रहे थे। शायद प्रेमी की वेवफाई से या प्यार में नाकामी की वजह से प्रेमिका ने मौत को यूं गले लगा लिया।

कई किमी पैदल चलकर आए
कुछ लोगों ने यह भी बताया कि किशोरी और उसका प्रेमी बहोरीपार से यहां आए थे। घटनास्थल से बहोरीपार गांव करीब ५-६ किमी दूर है। वे दोनों यहां पैदल चलकर आए थे। जींस पहने हुए किशोरी और उसका साथी शेढ़ नदी के किनारे पर भी कई देर तक चलते रहे। बात करते हुए दोनों पुल पर आ गए और फिर यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो