scriptकांजी हाउस में बंद गायें बनेंगी नगर निगम की आय का जरिया, करने जा रहा ये प्रयोग | gomutra ke fayde in hindi, cow ke gobar ke fayde | Patrika News

कांजी हाउस में बंद गायें बनेंगी नगर निगम की आय का जरिया, करने जा रहा ये प्रयोग

locationजबलपुरPublished: Nov 21, 2019 10:02:24 am

Submitted by:

Lalit kostha

कांजी हाउस में बंद गायें बनेंगी नगर निगम की आय का जरिया, करने जा रहा ये प्रयोग
 

gomutra ke fayde in hindi

gomutra ke fayde in hindi

जबलपुर। शास्त्रों से लेकर विज्ञान कील किताबों में गायों को अतिमहत्वपूर्ण पशु की श्रेणी में रखा गया है। उसके गोबर से लेकर मूत्र तक का उपयोग प्रकृति संरक्षण व संवर्धन में बहुत उपयोगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम जबलपुर एक अच्छी पहल करने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन अपनी गोशालाओं में गाय के गोबर से जैविक खाद और गोमूत्र से कीटनाशक बनाएग। ये उत्पाद नर्मदा वैली के किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। विशेषज्ञों की मदद से गोबर से स्टिक भी तैयार की जाएगी। इसका उपयोग मुक्तिधाम में लकड़ी के विकल्प के रूप में होगा। यह जानकारी निगमायुक्त आशीष कुमार ने बुधवार को तिलवारा स्थित गौशाला के निरीक्षण के दौरान दी। निगमायुक्त ने बताया कि गोवंश के लिए गोशाला में आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। पिपरिया के समीप स्थित उमरिया में अत्याधुनिक गोशाला बनाई जा रही है, जहां आवारा गोवंश को रखा जाएगा।

निगम गोमूत्र से कीटनाशक और गोबर से बनाएगा जैविक खाद

उन्होंने बताया कि नगर में बड़ी संख्या में आवारा गौवंश है। सडक़ पर उनकी मौजूदगी से यातायात प्रभावित होता है। कई बार वाहनों से टकराकर मवेशी घायल भी हो जाते हैं। निगम की गौशाला में ऐसे मवेशियों को रखने के इंतजाम किए जाएंगे। नर्मदा मिशन के संस्थापक समर्थ भैया सरकार ने गोशाला में गोंवश के लिए आवश्यक इंतजाम करने पर चर्चा की। इस दौरान शिव यादव, अर्जुन यादव, अधीक्षण यंत्री एसके द्विवेदी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, राजेंद्र पटेल, विजय दुबे मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो